फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Weather: It will rain for the last 10 days of the month. till monsoon break

दिल्ली का मौसम : महीने के आखिरी 10 दिन होगी बरसात. तब तक मॉनसून ब्रेक

Sun, 15 Aug 2021 04:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 15 Aug 2021 04:00 AM IST
सार

18 तक रहेगा सूखा, अगले तीन दिनों में 37 तक छलांग लगाएगा पारा

विज्ञापन
Delhi Weather: It will rain for the last 10 days of the month. till monsoon break
demo pic - फोटो : Social Media

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में आगामी 18 अगस्त तक ब्रेक मानसून जारी रहने की संभावना है। अच्छी खबर है कि इस माह के आखिरी 10 दिनों में अच्छी बारिश हो सकती है। इससे गर्मी व उमस से बेहाल लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी में सफदरजंग मानक केंद्र पर अगस्त में अब तक 63.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है जो 123.1 मिमी के सामान्य के मुकाबले 49 फीसदी कम है। आमतौर पर राजधानी में अगस्त में 247.7 मिमी बारिश होती है। इससे पहले मौसम विभाग ने इस महीने दिल्ली में सामान्य बारिश की भविष्यवाणी की थी। 
विज्ञापन


स्काईमेट वेदर के प्रमुख वैज्ञानिक महेश पलावत के अनुसार, ब्रेक मानसून 10 अगस्त को शुरू हुआ था और 18 अगस्त तक जारी रहने की संभावना है। मौसमी परिस्थितियों की वजह से मानसून ब्रेकडाउन बढ़ गया है। हालांकि, बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव की प्रणाली बन रही है। यह पश्चिम दिशा में दक्षिण मध्य प्रदेश की ओर बढ़ेगी। 19 अगस्त से मानसून ट्रफ दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और पश्चिम उत्तर प्रदेश की तरफ पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि अगस्त के आखिरी 10 दिनों में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। लेकिन, इससे 247.7 मिमी औसत पार करने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानसून के दौरान, कई बार ऐसा होता है कि जब मानसून ट्रफ हिमालय की तलहटी में शिफ्ट हो जाती है, जिससे देश के अधिकांश हिस्सों में बारिश में कमी आती है। हालांकि, इससे हिमालय की तलहटी व पूर्वोत्तर समेत दक्षिणी प्रायद्वीप के कुछ हिस्सों में वर्षा बढ़ जाती है।

इससे पहले भी जुलाई में उत्तर पश्चिम भारत समेत दिल्ली में भी मानसून ब्रेक आया था। राजधानी में इस जुलाई में असामान्य रूप से 507.1 मिमी बारिश हुई थी। ये सामान्य से करीब 141 फीसदी ज्यादा है। इस जुलाई में 2003 के बाद और अब तक का दूसरा सबसे अधिक वर्षा का रिकॉर्ड है। एक जून यानि जब से मानसून शुरू होता है तब से 605.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। जो 399.2 मिमी का सामान्य से 52 फीसदी से अधिक है।

37 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा पारा
गर्मी से बेहाल लोगों के लिए अगले तीन दिनों और भी मुश्किल हैं। अधिकतम पारा 37 व न्यूनतम पारा 27 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। हालांकि, 19 अगस्त से मौसम करवट लेगा और बारिश से लोगों को राहत मिल सकती है। 

प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन अधिक 36.8 व न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटों में हवा में नमी का स्तर 47 से 74 फीसदी रहा। 


अगले 24 घंटों में अधिकतम पारा 37 व न्यूनतम पारा 26 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। अगले तीन दिनों तक तापमान में वृद्धि होगी और यह 37 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। विभाग ने 18 अगस्त के बाद से दिल्ली के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए तेज बारिश की संभावना जताई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed