फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Weather Forecast: When Monsoon Will Come in Delhi 2022, IMD Delhi Rain Updates in Hindi

Delhi Weather Update: दिल्लीवासियों को उमस और गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, बस पहुंचने ही वाला है मानसून

Wed, 29 Jun 2022 01:14 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 29 Jun 2022 01:14 PM IST
सार

Delhi Monsoon Report: मानसून 30 जून से एक जुलाई के बीच दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर और उत्तर भारत के बड़े हिस्से में पहुंच जाएगा। दिल्ली से पहले मानसून उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के हिस्सों से होते हुए हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर पहुंचेगा।

विज्ञापन
Delhi Weather Forecast: When Monsoon Will Come in Delhi 2022, IMD Delhi Rain Updates in Hindi
दिल्ली में मॉनसून - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी दिल्ली में रहने वालों को उमस और गर्मी की चिपचिपाहट से बस राहत मिलने ही वाली है। बेसब्री से मानसून का इंतजार कर रहे दिल्लीवासियों के लिए खुश खबरी है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून अब बस दिल्ली पहुंचने ही वाला है। इसके बाद बारिश के फुहारों में दिल्ली की उमस भरी गर्मी गायब हो जाएगी।
विज्ञापन


विभाग ने बताया कि मानसून 30 जून से एक जुलाई के बीच दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर और उत्तर भारत के बड़े हिस्से में पहुंच जाएगा। दिल्ली से पहले मानसून उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के हिस्सों से होते हुए हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर पहुंचेगा।
विज्ञापन


उम्मीद है कि मानसून के आने से दिल्ली के अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी और यह करीब छह डिग्री सेल्सियस तक कम हो जाएगा। इससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। मालूम हो कि बीते कुछ दिनों से दिल्ली का तापमान लगातार 40 डिग्री बना हुआ है, जिसके कारण आम जनजीवन का गर्मी से बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि बुधवार को भी राजधानी में हल्की बारिश हो सकती है। इससे उमस बढ़ सकती है, लेकिन गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।


बता दें कि साल 2021 में मानसून मौसम विभाग की संभावित तारीख से 10-15 दिन की देरी से पहुंचा था। इसके इंतजार में लोगों का बुरा हाल हो गया था। इस बार भी विभाग ने 27 जून की तारीख दी थी, लेकिन मानसून को आने में लगातार देरी हो रही है। ऐसे में लोगों को पिछले साल की तरह ही मानसून के देर से आने का डर सता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed