फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Weather Forecast Days and nights are getting hotter

दिल्ली में सर्दी की विदाई के संकेत!: दिन के साथ रात भी होने लगी गर्म, इस तारीख को पश्चिमी विक्षोभ देगा दस्तक

Wed, 11 Feb 2026 07:12 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 11 Feb 2026 07:12 PM IST
सार

पश्चिमी विक्षोभ कमजोर होने और बारिश न होने से गर्मी का अहसास हो रहा है। दिन और रात दोनों का तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है, जिसे मौसम विभाग सर्दी की वापसी का संकेत मान रहा है।

विज्ञापन
Delhi Weather Forecast Days and nights are getting hotter
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Instagram

विस्तार

दिल्ली में बारिश नहीं होने और पश्चिमी विक्षोभ कमजोर होने के कारण गर्मी का अहसास हो रहा है। आलम यह है कि फिलहाल दिन के साथ रात भी गर्म होने लगी है। ऐसे में मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह अब सर्दी की वापसी के संकेत माने जा रहे हैं। वहीं, आने वाली 13 और 16 फरवरी पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा, लेकिन इसका असर मैदानी इलाकों में नहीं देखने को मिलेगा। यह सर्दी की वापसी के संकेत हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अगले सात दिनों का मौसम सामान्य से गर्म और धुंध भरा रहने की संभावना है। 

विज्ञापन
Trending Videos

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में रात का तापमान थोड़ी गिरावट के साथ सामान्य से 1.6 से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहेगा, इसके बाद अगले चार दिनों में यह सामान्य से 3.1 से 5 डिग्री सेल्सियस तक अधिक रहने की संभावना है। इसके अलावा, दिन का तापमान अधिकांश 12 फरवरी के सिवाय अन्य दिनों में सामान्य से काफी अधिक रहेगा। इस दौरान आसमान अगले सात दिनों में अधिकतर साफ रहेगा, लेकिन 13, 16 और 17 फरवरी को हल्के बादल छाए रह सकते हैं। सुबह के समय धुंध बनी रहने की संभावना है, इसलिए वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गर्माहट का एहसास बढ़ने लगा
मौसमी उतार चढ़ाव के बीच दिन के समय गर्माहट का एहसास बढ़ने लगा है। हालांकि सुबह-शाम ठंडक बरकरार है, लेकिन दिन में तेज धूप के चलते गर्माहट का एहसास अब धीरे धीरे बढ़ रहा है। मंगलवार को आसमान साफ रहा और दिन भर तेज धूप निकली रही। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान अधिकतम तापमान 27.9 और न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 93 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 37 प्रतिशत रही। मौसम विभाग के अनुसार, रिज में 13.6, आया नगर में 13.3, लोधी रोड में 13.4 और पालम में 14.4 न्यूनतम पारा दर्ज किया गया।

विज्ञापन

धुंध और हल्के बादल बने रहेंगे
मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिन दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिलेगा। 12 से 17 फरवरी के दौरान दिन का तापमान 25 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा और रात का तापमान 11 से 15 डिग्री तक रह सकता है। 12 फरवरी को दिन का तापमान 25-27 डिग्री रहेगा। आसमान अधिकतर साफ रहेगा, लेकिन सुबह के समय धुंध बने रहने की संभावना है। 13 फरवरी को हल्के बादल छाए रहेंगे, दिन का तापमान 26-28 डिग्री के बीच रहेगा।

सुबह धुंध रहेगी। वहीं, 14 और 15 फरवरी को दिन का तापमान 27-29 डिग्री के बीच रहेगा। आसमान अधिकतर साफ रहेगा, सुबह धुंध रहेगी। 16 फरवरी को दिन का तापमान 27-29 डिग्री रहेगा। शाम और रात तक आसमान में हल्के बादल दिखाई देंगे। सुबह धुंध बनेगी। 17 फरवरी को आसमान में बादल छाए रहेंगे। दिन का तापमान 27-29 डिग्री के बीच रहेगा। सुबह धुंध रह सकती है। हवा 12 से 17 फरवरी के दौरान मुख्य रूप से पश्चिम, उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व दिशा से चलेगी। गति 5 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा के बीच रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed