{"_id":"61aaa3dfe6040042530a5ead","slug":"delhi-weather-dense-fog-may-cover-today-yellow-alert-issued","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली का मौसम : आज कोहरे के आसार, यलो अलर्ट जारी, कल और परसों हल्की बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली का मौसम : आज कोहरे के आसार, यलो अलर्ट जारी, कल और परसों हल्की बारिश की संभावना
Sat, 04 Dec 2021 04:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 04 Dec 2021 04:40 AM IST
सार
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार से मौसम फिर करवट लेगा और दो दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा। वहीं, शनिवार के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए घने कोहरे की संभावना जताई है।
विज्ञापन
दिल्ली एनसीआर मौसम...
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीते दिनों एक दिन की बारिश के बाद शुक्रवार को राहत रही। दिनभर मौसम साफ रहा बीच-बीच में सूरज देवता के भी दर्शन हुए। हालांकि, सूरज और बादलों की लुकाछिपी के कारण अधिकतम पारे में कमी हुई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार से मौसम फिर करवट लेगा और दो दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा। वहीं, शनिवार के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए घने कोहरे की संभावना जताई है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन कम 21.9 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन अधिक 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 68 से 98 फीसदी रिकॉर्ड किया गया। सुबह के समय कुछ देर के लिए काले बादलों ने आसमान को घेर लिया था। हालांकि, बाद में सूरज और बादलों के बीच लुकाछीपी का खेल चलता रहा। शाम होते ही सर्द हवाओं का दौर शुरू हो गया।
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का दौर शुरू हो रहा है, जबकि मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुई है। साथ ही उत्तरी हिमालय से आने वाली सर्द हवाएं दिल्ली की ठिठुरन बढ़ा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगले सप्ताह से तेजी से पारा गिरेगा व सर्दी बढ़ेगी।
विज्ञापन
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 23 व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा। विभाग ने शनिवार सुबह के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए घने कोहरे की संभावना जताई है। इससे सड़कों से लेकर हवाई अड्डों पर दृश्यता का स्तर कम रहेगा। अगले सप्ताह के अंत तक न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। इससे रातें और भी सर्द हो जाएंगी। वहीं, पांच और छह दिसंबर को दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की भी संभावना बनी हुई है। इससे भी सर्दी का अहसास बढ़ेगा।