फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Water Crisis Supply likely to be normal today Wazirabad and Chandrawal WTP operations claim to be normal

दिल्ली जल संकट : आज आपूर्ति सामान्य होने की उम्मीद, वजीराबाद और चंद्रावल डब्ल्यूटीपी का संचालन सामान्य होने का दावा

Sat, 16 Apr 2022 04:58 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sat, 16 Apr 2022 04:58 AM IST
सार

ओखला जल शोधन संयंत्र पर शुक्रवार शाम तक पानी साफ होने को लेकर समस्या बनी रही। इससे कई इलाकों में शनिवार को पानी का संकट बना रहेगा। जल बोर्ड का कहना है कि हरियाणा की ओर से कई शहरों से यमुना में अधिक मात्रा में रसायनिक कचरा बहाया जा रहा है।

विज्ञापन
Delhi Water Crisis Supply likely to be normal today Wazirabad and Chandrawal WTP operations claim to be normal
दिल्ली में जल संकट जारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी में गर्मी के बीच पेयजल का संकट शनिवार सुबह तक कम हो सकता है। दिल्ली जल बोर्ड ने वजीराबाद और चंद्रावल जल शोधक संयंत्रों में पानी साफ करने की प्रक्रिया सामान्य होने का दावा किया है।

विज्ञापन


ओखला जल शोधन संयंत्र पर शुक्रवार शाम तक पानी साफ होने को लेकर समस्या बनी रही। इससे कई इलाकों में शनिवार को पानी का संकट बना रहेगा। जल बोर्ड का कहना है कि हरियाणा की ओर से कई शहरों से यमुना में अधिक मात्रा में रसायनिक कचरा बहाया जा रहा है। इस वजह से यमुना में अमोनिया की मात्रा बढ़ गई है और दिल्ली में पानी की आपूर्ति प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन


उधर, शनिवार को संयंत्र प्रभावित रहने के कारण हिंदूराव अस्पताल, कमला नगर, शक्ति नगर, करोल बाग, पहाड़गंज, पटेल नगर, बलजीत नगर, प्रेम नगर, कालकाजी, सिविल लाइंस, गोविंदपुरी, तुगलकाबाद, संगम विहार, अंबेडकर नगर, प्रह्लादपुर, बुराड़ी, मॉडल टाउन  और दिल्ली छावनी जैसे इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रह सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed