फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi : Virendra Sachdeva took charge as state president

Delhi : वीरेंद्र सचदेवा ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का कार्यभार संभाला, किया 2024 की तैयारियों में जुटने का आह्वान

Mon, 12 Dec 2022 05:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 12 Dec 2022 05:52 AM IST
सार

Delhi : सचदेवा ने कहा कि हम सामूहिक नेतृत्व प्रणाली से काम करेंगे। उन्होंने पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

विज्ञापन
Delhi : Virendra Sachdeva took charge as state president
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा... - फोटो : ट्विटर

विस्तार

भाजपा आलाकमान का नियुक्ति पत्र मिलते ही रविवार को वीरेंद्र सचदेवा ने प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाल लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हम सामूहिक नेतृत्व प्रणाली से काम करेंगे। उन्होंने पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास के संदेश को जन-जन में प्रसारित करके वर्ष 2024 में दिल्ली में भाजपा के सभी सातों सांसद प्रत्याशियों को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को कार्य करना है।

विज्ञापन


विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी, प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल, हर्ष मल्होत्रा व दिनेश प्रताप सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव बब्बर, अशोक गोयल, सुनील यादव, राजन तिवारी, कर्म सिंह कर्मा, प्रदेश मंत्री लता सोढ़ी व सरदार इम्प्रीत सिंह बक्शी, मीडिया रिलेशन प्रभारी हरीश खुराना, मीडिया रिलेशन प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर, किसान मोर्चा के अध्यक्ष विनोद सहरावत, महिला मोर्चा की अध्यक्ष योगिता सिंह, पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष कौशल मिश्रा, प्रदेश प्रवक्ता यासिर जिलानी व अजय सहरावत आदि ने वीरेंद्र सचदेवा को बधाई दी। इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन भी उपस्थित थे।
विज्ञापन


वर्ष 1988 से राजनीति में सक्रिय हैं सचदेवा
वीरेंद्र सचदेवा वर्ष 1988 से राजनीति में सक्रिय हैं। वे भाजपा के चांदनी चौक जिला के उपाध्यक्ष व महामंत्री रहे। वर्ष 2007 में वे चांदनी चौक के जिलाध्यक्ष बने। निवास परिवर्तन के बाद वर्ष 2014 में मयूर विहार जिले के अध्यक्ष भी चुने गए और वर्ष 2009 में प्रदेश में मंत्री रहे और 2017 में प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदेश गुप्ता करीब ढ़ाई साल अध्यक्ष रहे
उत्तरी दिल्ली नगर निगम मेयर रहे आदेश गुप्ता 2 जून 2020 को प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष बने थे। उन्हें उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी के त्याग पत्र देने के बाद अध्यक्ष बनाया गया था, लेकिन एमसीडी चुनाव में हार की जिम्मेदारी लेते हुए आदेश ने त्याग पत्र दे दिया। उनके कार्यकाल के दौरान गत वर्ष एमसीडी के पांच वार्डों के उपचुनाव में भी भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed