{"_id":"61a43f5f4ceefd66fb4a6703","slug":"delhi-upsc-contestants-sitting-on-indefinite-dharna-demanding-one-more-attempt-last-attempt-in-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: एक और अटेम्प्ट की मांग कर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे यूपीएससी प्रतियोगी, 2020 में था अंतिम प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: एक और अटेम्प्ट की मांग कर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे यूपीएससी प्रतियोगी, 2020 में था अंतिम प्रयास
Mon, 29 Nov 2021 08:18 AM IST
अनुराग सक्सेना
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 29 Nov 2021 08:18 AM IST
सार
एक प्रतियोगी अभिषेक सिन्हा ने बताया, ''कोरोना के कारण पढ़ाई प्रभावित होने और डिजिटल डिवाइड के कारण हम उस परीक्षा में शामिल नहीं हो सके। वह हमारा अंतिम प्रयास था। हमें एक और मौका मिलना चाहिए।''
विज्ञापन
जंतर-मंतर पर धरना देते यूपीएससी प्रतियोगी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के प्रतियोगी एक और अटेम्प्ट देने की मांग करते हुए जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। उनका कहना है कि 2020 में उनका आखिरी चांस था लेकिन तब कोरोना की वजह से वे तैयारी नहीं कर सके और उन्होंने तब परीक्षा में नहीं बैठने का फैसला किया था।
विज्ञापन
एक प्रतियोगी अभिषेक सिन्हा ने बताया, ''कोरोना के कारण पढ़ाई प्रभावित होने और डिजिटल डिवाइड के कारण हम उस परीक्षा में शामिल नहीं हो सके। वह हमारा अंतिम प्रयास था। हमें एक और मौका मिलना चाहिए।''
विज्ञापन
एक अन्य प्रतिभागी बिहार निवासी गौरव ने कहा, ''मैं यूपीएससी की तैयारी कर रहा था और 2020 में मेरा अंतिम प्रयास था। कोरोना काल में मेरे पिता की निधन हो गया। मैं परीक्षा के लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं था। जब परिणाम आया तो उसमें मैं उत्तीर्ण नहीं हुआ। सरकार को हमें एक और मौका देना चाहिए।''
विज्ञापन