डीयू के अरबिंदो कॉलेज व डीसीएसी कॉलेज प्रिंसिपल हटाए गए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय ने अरबिंदो कॉलेज(सांध्य) की कार्यकारी प्रिंसिपल डॉ. नमिता राजपूत व दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स में ओएसडी प्रिंसिपल डॉ. राजीव चोपड़ा को उनके पद से हटा दिया है। दोनों प्रिंसिपल का कार्यकाल पूरा होने की बात कही जा रही है।
प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से दोनों कॉलेजों में अगले आदेश तक नए प्रिंसिपल की नियुक्ति भी कर दी है। अरबिंदो कॉलेज में डॉ कुसुम लता व दिल्ली कॉलेज ऑफ आट्र्स एंड कॉमर्स में डॉ अनुराधा गुप्ता को नया प्रिंसिपल बनाया गया है।
दिल्ली कॉलेज ऑफ आट्र्स एंड कॉमर्स मे डॉ. राजीव गुप्ता को बतौर ओएसडी प्रिंसिपल एक अक्टूबर 2013 को नियुक्त किया गया था। बतौर ओएसडी उन्होंने छ: माह से भी अधिक समय पूरा कर लिया। डीयू ऑर्डिनेस के प्रावधान के अनुसार कोई भी ओएसडी छ: माह तक ही ओएसडी के रुप में प्रिंसिपल का पद संभाल सकता है।
हालांकि यह सवाल खड़े हो रहे हैं कि छ: साल से अधिक समय बीत जाने के बाद अब आनन-फानन में उन्हें क्यों हटाया गया। डिप्टी रजिस्ट्रार कॉलेज की ओर से डॉ. राजीव गुप्ता को तत्काल प्रभाव से उनके मूल कॉलेज में वापस भेजने के लिए कहा गया है।
इसी तरह से डॉ. नमिता राजपूत कार्यकारी प्रिंसिपल का जिम्मा संभाले हुए थी। उनका भी कार्यकाल पूरा होने का हवाला दिया जा रहा है। कॉलेजों में प्रबंध समिति नहीं होने पर भी उनको हटाए जाने पर सवाल खड़े हो रहे हैं।