{"_id":"612289318ebc3e79c60933c4","slug":"delhi-university-may-open-a-college-in-the-name-of-veer-savarkar","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: वीर सावरकर के नाम पर कॉलेज खोल सकती है डीयू, उच्च स्तरीय कमेटी ने लिया गया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: वीर सावरकर के नाम पर कॉलेज खोल सकती है डीयू, उच्च स्तरीय कमेटी ने लिया गया फैसला
Sun, 22 Aug 2021 10:58 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 22 Aug 2021 10:58 PM IST
सार
डीयू की उच्चस्तरीय बैठक में विभिन्न नामों पर चर्चा की गई थी। इसमें स्वामी विवेकानंद, सरदार पटेल, पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज व वीर सावरकर प्रमुख थे।
विज्ञापन
वीर सावरकर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय(डीयू) में जल्द ही वीर सावरकर के नाम पर कॉलेज खुल सकता है। इसके लिए डीयू की उच्चस्तरीय कमेटी की बैठक ने वीर सावरकर के सम्मान में यह निर्णय लिया है। मंगलवार को होने वाली अकादमिक परिषद की बैठक में इस प्रस्ताव पर चर्चा का भी आयोजन किया जाएगा।
दरअसल, डीयू नजफगढ़ और दक्षिणी दिल्ली में दो सुविधा केंद्र खोलने की योजना बना रहा है। नजफगढ़ के रोशनपुरा में 16.35 एकड़ व दक्षिणी दिल्ली के भाटी माइंस में 40 एकड़ में दो सुविधा केंद्रों को खोले जाएंगे। इसमें बाहरी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली व दक्षिणी दिल्ली में रहने वाले छात्रों को दाखिले व परीक्षा संबंधी कार्यो के लिए सुविधा मिलेगी।
ऐसे में छात्रों को नार्थ एवं साउथ कैंपस केवल बहुत ही जरूरी होने पर जाने होगा। साथ ही यहां मार्कशीट, व फीस आदि की भी सुविधा मिल सकेगी। ऐसे में कुछ समय बाद डीयू इनमें से किसी एक सुविधा केंद्र का नाम वीर सावरकर कर देगा।
विज्ञापन
इन नामों पर की गई थी चर्चा
डीयू की उच्चस्तरीय बैठक में विभिन्न नामों पर चर्चा की गई थी। इसमें स्वामी विवेकानंद, सरदार पटेल, पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज व वीर सावरकर प्रमुख थे। विचार विमर्श करने के बाद डीयू की कमेटी ने पहली बार वीर सावरकर के नाम का सुझाव दिया है। हालांकि, अभी अकादमिक परिषद और कार्यकारी परिषद में विचार किया जाएगा। दोनों कमेटियां से मंजूरी मिलने के बाद प्रस्ताव को अमलीजामा पहनाया जा सकेगा।