{"_id":"64ee8c266f348a735307e243","slug":"delhi-two-youths-stabbed-to-death-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : चाकू मारकर दो युवकों की हत्या, एक की विवाद में तो दूसरे की रोडरेज में गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : चाकू मारकर दो युवकों की हत्या, एक की विवाद में तो दूसरे की रोडरेज में गई जान
Wed, 30 Aug 2023 05:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 30 Aug 2023 05:54 AM IST
सार
दरियागंज में जन्मदिन की पार्टी के दौरान दोस्तों ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। वहीं, आईपी इस्टेट इलाके में रोडरेज के दौरान बीच-बचाव करने पर एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य दिल्ली में सोमवार रात दो अलग-अलग जगहों पर दो युवकों की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। दरियागंज में जन्मदिन की पार्टी के दौरान दोस्तों ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। वहीं, आईपी इस्टेट इलाके में रोडरेज के दौरान बीच-बचाव करने पर एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। मंगलवार सुबह इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। दरियागंज और आईपी इस्टेट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोमवार रात आठ बजे पुलिस को दरियागंज के मोहल्ला जटवाड़ा स्थित एक मकान की चौथी मंजिल पर एक युवक की हत्या किए जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को कमरे में एक युवक का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। जांच में पता चला कि उसकी हत्या एक दिन पहले की गई है।
विज्ञापन
उसकी पहचान फुरकान (30) के रूप में हुई। वह इस मकान में किराये पर रहता था और चांदनी चौक में कमीशन पर कपड़े का काम करता था। उसके पिता विरासत मोड़ सराय इलाके में परचून की दुकान चलाते हैं। दंपती दो-तीन दिन में बेटे के पास आते थे। सोमवार रात पिता के घर आने पर हत्या का खुलासा हुआ। पता चला कि रविवार को फुरकान का जन्मदिन था। रात में वह कुछ दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था। आशंका है कि पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर विवाद में दोस्तों ने उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
एक अन्य मामले में सोमवार देर रात 12 बजे पुलिस को फिरोजशाह कोटला मैदान के पास एक युवक को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि घायल युवक को उसके दोस्त लोक नायक अस्पताल लेकर गए हैं। वहां घायल युवक का दोस्त कन्हैया मिला। उसने बताया कि पीड़ित का नाम कृष्णा है। वह फिरोजशाह कोटला स्थित वाल्मीकि बस्ती में रहता है।
रात में वह कृष्णा के साथ खाना खाने के बाद स्कूटी से घूम रहा था। उन लोगों ने देखा कि राजघाट से कुछ दूरी पर एक कार में सवार कुछ युवक ओला कैब चालक से झगड़ा कर रहे हैं। दोनों वहां पहुंचकर बीच बचाव करने लगे। इसी दौरान कार सवार लोग उग्र हो गए और उन्होंने कृष्णा की गर्दन पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। मंगलवार तड़के इलाज के दौरान कृष्णा ने दम तोड़ दिया।