{"_id":"61928dc2dc0d830553079a18","slug":"delhi-two-maids-found-dead-in-jangpura-extension-police-engaged-in-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: एक ही घर में दो घरेलू सहायिका की गला घोंटकर हत्या, दोनों पश्चिम बंगाल की रहने वालीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: एक ही घर में दो घरेलू सहायिका की गला घोंटकर हत्या, दोनों पश्चिम बंगाल की रहने वालीं
Mon, 15 Nov 2021 10:12 PM IST
अनुराग सक्सेना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 15 Nov 2021 10:12 PM IST
सार
पुलिस को सोमवार सुबह एक महिला ने फोन कर बताया कि उसके घर में काम करने वाली दो घरेलू सहायिका अचेत अवस्था में पड़ी हैं। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। दोनों के गले पर निशान मिले हैं, जिससे आशंका है कि दोनों का गला घोंटा गया है।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हजरत निजामुद्दीन के जंगपुरा एक्सटेंशन इलाके में सोमवार सुबह एक मकान में रहने वाली दो घरेलू सहायिका की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद शवों को एम्स के मोर्चरी में भेज दिया है। आशंका है कि दोनों की कपड़े से गला घोंटकर हत्या की गई है। पुलिस आस पास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालकर जांच में जुटी है। इस बाबत पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
मृत घरेलू सहायिका की पहचान दार्जिलिंग पश्चिम बंगाल निवासी 35 वषीय मीना राय और 40 वर्षीय सुजाला के तौर पर हुई है। दोनों एक बुजुर्ग दंपति के घर में काफी सालों से रह रही थीं। पुलिस को सोमवार सुबह एक महिला ने फोन कर बताया कि उसके घर में काम करने वाली दो घरेलू सहायिका अचेत अवस्था में पड़ी हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। शुरुआती जांच में दोनों के गले पर निशान मिले हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि दोनों का गला घोंटा गया है। पुलिस को आशंका है कि किसी परिचित ने घटना को अंजाम दिया है। क्योंकि घटनास्थल पर फ्रेंडली इंट्री के सबूत मिले हैं।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घर एक रिटायर सरकारी कर्मचारी का है, जिसमें वह अपनी पत्नी और बुजुर्ग बुआ के साथ रहते हैं। उनकी एक बेटी है जो अपने परिवार के साथ गुजरात में रहती है। पुलिस ने मौके पर क्राइम टीम और एफएसएल की टीम को बुलाकर मौका मुआयना करवाया। उसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों का बाहर से आकर किसी ने गला घोंटा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज देखकर जांच में जुटी है।
विज्ञापन