फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Two died in a road accident. three injured

हादसा : उत्तरी दिल्ली में तेज रफ्तार वाहन ने झुग्गी के बाहर सो रहे पांच लोगों को कुचला, मासूम सहित दो की मौत

Sat, 16 Sep 2023 01:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 16 Sep 2023 01:40 AM IST
सार

इनमें से एक मासूम समेत दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हुए हैं। भीड़ ने चालक को मौके पर पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी।

विज्ञापन
Delhi: Two died in a road accident. three injured
demo pic... - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में झुग्गी के बाहर सो रहे पांच लोगों को टाटा एस ने कुचल दिया। इनमें से एक मासूम समेत दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हुए हैं। भीड़ ने चालक को मौके पर पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। सिविल लाइंस पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक दिनेश राय को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी के मुताबिक हादसा शुक्रवार सुबह करीब 5:33 बजे सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मजनू का टीला इलाके में हुआ। पुलिस मौके पर पहुंची तो पांच लोग घायल अवस्था में मिले। सभी घायलों को सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने ज्योति (30) को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


उपचार के दौरान चार साल के मासूम ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि घायल सुभाष और दो मासूम को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। वाहन चालक बिहार के मुजफ्फरपुर का रहने वाला है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed