फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Two brothers died due to electrocution, after saving one, the other got hit, an electric wire was passing in front of the house

दिल्ली: करंट लगने से दो भाईयों की मौत, एक को बचाने पर दूसरा चपेट में आया, घर के सामने से गुजर रहा था बिजली का तार

Wed, 01 Dec 2021 07:50 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 01 Dec 2021 07:50 AM IST
सार

मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे गोविंद अपने मकान के बालकनी पर खड़ा था। वह मकान के सामने गुजर रहे बिजली के तार की चपेट में आ गया। यह देखकर देविंद उसे बचाने के लिए पहुंचा। लेकिन वह भी तार से चिपक गया। जबकि यह देखकर गोविंद का साला भी वहां पहुंचा, जिसे बिजली का तेज झटका लगा।

विज्ञापन
Delhi: Two brothers died due to electrocution, after saving one, the other got hit, an electric wire was passing in front of the house
करंट लगने से मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगमपुर इलाके में मंगलवार दोपहर बालकनी पर खड़े एक युवक को करंट लग गया। करंट लगे देख उसका भाई बचाने का प्रयास करने लगा, लेकिन वह भी करंट के चपेट में आकर घायल हो गया। दोनों भाईयों को घायल अवस्था में पुलिस ने पास के अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों भाईयों को मृत घोषित कर दिया। करंट का झटका लगने से युवक का साला भी मामूली रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।

विज्ञापन


मृत भाईयों की पहचान गोविंद (25) और देविंद (22) के रूप में हुई है। दोनों भाई बेगमपुर के जैन नगर गली नंबर छह में परिवार के साथ रहते थे और राज मिस्त्री का काम करते थे। देविंद अविवाहित था और गोविंद की शादी हो चुकी थी और उसके दो बच्चे हैं। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे गोविंद अपने मकान के बालकनी पर खड़ा था। वह मकान के सामने गुजर रहे बिजली के तार की चपेट में आ गया। यह देखकर देविंद उसे बचाने के लिए पहुंचा। लेकिन वह भी तार से चिपक गया। जबकि यह देखकर गोविंद का साला भी वहां पहुंचा, जिसे बिजली का तेज झटका लगा।
विज्ञापन


घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। आस पास के काफी लोग वहां जमा हो गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिजली कंपनी को सूचित कर बिजली कटवाई। पुलिस ने लोगों की भीड़ को वहां से हटाकर दोनों भाईयों को पास के अस्पताल में पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed