दिल्ली: हथियारों के बल पर मोबाइल शोरूम को दिनदहाड़े लूटने वाले दो गिरफ्तार, अन्य मामलों में भी थे संलिप्त
नारकोटिक्स स्क्वायड में तैनात एसआई अंकित पंवार को 13 मार्च को सूचना मिली थी कि दो सक्रिय बदमाश एंड्रयूज गंज फ्लाईओवर के पास आने वाले हैं। नारकोटिक्स स्क्वयाड प्रभारी सत्यवीर सिंह की देखरेख में एसआई अंकित पंवार व एसआई सिकंदर की टीम ने घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण जिले की नारकोटिक्स स्क्वायड ने विजय विहार, रोहिणी में हथियारों के बल पर मोबाइल शोरूम लूटने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 7.65 बोर की स्वचालित ऑटोमेटिक पिस्टल, दो कारतूस, चार चोरी के दोपहिया, लूटे गए 18 मोबाइल फोन, दो हैड फोन, चोरी के पांच क्रेडिट व डेबिट कार्ड और लाल मिर्ची का पाउडर आदि बरामद किया गया है। पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी से दिनदहाड़े लूटपाट के आठ मामलों को सुलझाने का दावा किया है।
दक्षिण जिला डीसीपी बेनिता मेरी जैकर ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों की पहचान विजय कुमार कमल और विपिन गुप्ता के रूप में हुई। नारकोटिक्स स्क्वायड में तैनात एसआई अंकित पंवार को 13 मार्च को सूचना मिली थी कि विजय विहार, रोहिणी में मोबाइल शोरूम को लूटने वाले दो सक्रिय बदमाश एंड्रयूज गंज फ्लाईओवर के पास आने वाले हैं। सूचना के बाद नारकोटिक्स स्क्वयाड प्रभारी सत्यवीर सिंह की देखरेख में एसआई अंकित पंवार व एसआई सिकंदर की टीम बनाई गई।
इस टीम ने एंड्रयूज गंज फ्लाईओवर के पास घेराबंदी की और स्कूटी पर आए दोनों बदमाश उत्तम नगर निवासी विजय कुमार कमल (38) व सोनिया विहार निवासी विपिन गुप्ता (25) को गिरफ्तार कर लिया। विजय कुमार कमल के खिलाफ पहले से तीन व विपिन गुप्ता के खिलाफ नौ आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से सात केसों को सुलझाने का दावा किया है।