{"_id":"612a504b8ebc3e31e62f752a","slug":"delhi-transgenders-brutally-beats-up-police-personnels-for-no-reason","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: हवलदार और सिपाही को किन्नरों ने पीटा, सिर पर ईंट मारकर किया लहूलुहान, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: हवलदार और सिपाही को किन्नरों ने पीटा, सिर पर ईंट मारकर किया लहूलुहान, दो गिरफ्तार
Sat, 28 Aug 2021 08:33 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 28 Aug 2021 08:33 PM IST
सार
झाड़ियों के पास खड़े एक किन्नर को पुलिसकर्मियों ने हटने के लिए कहा था। इससे नाराज होकर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झाड़ियों के पास खड़े किन्नर को वहां से हटने के लिए कहना पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया। किन्नर ने अपने साथियों को बुलाकर हवलदार और सिपाही की पिटाई कर दी। सिपाही के सिर पर ईंट मारकर उसे लहूलुहान कर दिया। घटना को अंजाम देकर भाग रहे दो किन्नरों को हवलदार ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो सहयोगी फरार हो गए। द्वारका नॉर्थ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब 9 बजे द्वारका नॉर्थ थाने में तैनात हवलदार पूरनमल और सिपाही चमन बाइक से इलाके में गश्त कर रहे थे। इस दौरान वह नजफगढ़ नाले के पास पहुंचे। इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने झाड़ियों के पास एक किन्नर को संदिग्ध हालात में खड़े देखा। पुलिसकर्मियों ने किन्नर को वहां से जाने के लिए कहा। इस बात पर किन्नर गुस्से में आकर पुलिसकर्मियों के साथ गाली गलौज करने लगा और धमकी देकर चला गया।
विज्ञापन
करीब 10 मिनट बाद ही किन्नर अपने तीन अन्य सहयोगियों के साथ पुलिसकर्मियों के पास पहुंचा। दो किन्नर हवलदार को पकड़कर पीटने लगे, जबकि दो किन्नर सिपाही से मारपीट करने लगे। जिस किन्नर को पुलिसकर्मियों ने भगाया था, उसने ईंट से सिपाही के सिर पर वार कर दिया, जिससे सिपाही लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन
मारपीट करने के बाद सभी किन्नर भागने लगे। हवलदार ने पीछा कर दो किन्नरों को पकड़ लिया जबकि दो फरार हो गए। पुलिसकर्मियों ने थाने में इस बात की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पकड़े गए दो किन्नरों को गिरफ्तार कर लिया।