दिल्ली: जेएनयू परिसर में प्रोफेसर के घर में चोरी, शिक्षक संगठन ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की
जेएनयू के प्रोफेसर धनंजय सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे 17 मार्च को जेएनयू परिसर में स्थित अपने घर पर ताला लगाकर लखनऊ गए थे। वे 24 मार्च को लौटे तो देखा उनके घर में चोरी हो गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में चोरी की एक और घटना सामने आई है। इस दौरान चोरों ने प्रोफेसर धनंजय सिंह के घर में घुसकर कीमती सामान चोरी कर लिया। इस संबंध में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
दर्ज एफआईआर के अनुसार, सेंटर फॉर इंग्लिश स्टडीज के चेयरपर्सन और स्कूल ऑफ लैंग्वेज, लिटरेचर एंड कल्चरल स्टडीज के एसोसिएट डीन धनंजय सिंह 17 मार्च को जेएनयू परिसर में स्थित अपने घर पर ताला लगाकर लखनऊ गए थे। वे 24 मार्च को लौटे तो देखा उनके घर में चोरी हो गई है। उन्होंने शिकायत में दावा किया कि चोर उनके घर में एक खिड़की से अंदर घुसे थे, जो खुली रह गई थी।
सूत्रों के अनुसार, फेकल्टी ने अब जेएनयू की कुलपति शांतिश्री डी पंडित को पत्र लिखकर परिसर में नया आवास दिलाने के लिए आग्रह किया है। इस बीच जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (जेएनयूटीए) ने दावा किया कि पिछले कुछ सालों में परिसर में रह रहे लोगों की सुरक्षा के प्रति जवाबदेही और प्रतिबद्धता में कमी आई है। संगठन के अनुसार, 2019 के बाद से चोरी की 13 घटनाएं हो चुकी हैं। यह आंकड़ा स्थिति बयां करने के लिए काफी है।
विवि प्रशासन नई सुरक्षा एजेंसी से करार करने जा रहा है और एक कमेटी गठित की है जो वैकल्पिक सुरक्षा एजेंसी की व्यवस्था करेगी।