{"_id":"6180253e83582d067b2efaae","slug":"delhi-the-miscreant-who-escaped-from-jail-on-parole-was-arrested-from-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: पैरोल पर जेल से निकलकर फरार बदमाश मुरादाबाद से गिरफ्तार, हत्या के मामले में था संलिप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: पैरोल पर जेल से निकलकर फरार बदमाश मुरादाबाद से गिरफ्तार, हत्या के मामले में था संलिप्त
Mon, 01 Nov 2021 11:08 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 01 Nov 2021 11:08 PM IST
सार
गिरफ्तार बदमाश उमर अली उमर अली ने अपने छह सहयोगियों के साथ अशोक विहार स्थित एक फैक्ट्री पर धावा बोला था। सभी बदमाश फैक्ट्री मालिक अनिल कुमार की हत्या कर रुपये का बैग लेकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अशोक विहार थाना पुलिस ने डकैती के दौरान एक फैक्ट्री मालिक की हत्या करने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बदमाश कोरोना महामारी के दौरान पैरोल पर जेल से निकलने के बाद फरार हो गया था। पुलिस गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था।
विज्ञापन
जिला पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश की पहचान गांव दकिया जाट, मुरादाबाद, यूपी निवासी उमर अली (31) के रूप में हुई है। 29 जनवरी 2011 में उमर अली ने अपने छह सहयोगियों के साथ अशोक विहार स्थित एक फैक्ट्री पर धावा बोला था। सभी बदमाश फैक्ट्री मालिक अनिल कुमार की हत्या कर रुपये का बैग लेकर फरार हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में उमर अली के साथ उसके छह सहयोगी मोहम्मद अफसर, रंजीत, अकरम, नीरज, नौशाद और हरिराम को गिरफ्तार किया था। इस मामले की अदालत में अतिम सुनवाई चल रही है।
विज्ञापन
महामारी के दौरान उमर को पैरोल मिली थी। पैरोल की अवधि खत्म होने के बाद भी वह जेल नहीं पहुंचा। रोहिणी अदालत ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। अशोक विहार थाना पुलिस ने एक टीम गठित कर उमर कर तलाश शुरू की। इस दौरान उमर लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। इस बीच पुलिस को उमर के अपने गांव में होने की जानकारी मिली। पुलिस टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था।
विज्ञापन