{"_id":"638689d837f8ed639348c265","slug":"delhi-the-chill-will-increase-till-the-weekend","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Weather : पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर जारी, सप्ताहांत तक बढ़ेगी ठिठुरन, कल था सीजन का सबसे सर्द दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Weather : पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर जारी, सप्ताहांत तक बढ़ेगी ठिठुरन, कल था सीजन का सबसे सर्द दिन
Wed, 30 Nov 2022 04:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली/जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली/जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 30 Nov 2022 04:08 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस के साथ सीजन का सबसे सर्द दिन रहा। बीते दो सालों में सबसे सर्द दिन 29 नवंबर, 2020 था, तब न्यूनतम पारा सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विशेषज्ञों का पूर्वानुमान है कि सप्ताह के अंत तक ठिठुरन और बढ़ेगी।
विज्ञापन
दिल्ली में मंगलवार की सुबह पारा लुढ़कने की वजह से लोगों ने ठिठुरन महसूस की। अधिकतम तापमान सामान्य से एक अधिक 27.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, हवा में नमी का स्तर 41 से 97 फीसदी रहा। पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर जारी है। कश्मीर में शीतलहर के बीच कड़ाके की ठंड पड़ रही है। श्रीनगर में न्यूनतम पारा माइनस 2.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सोमवार को सीजन की सबसे ठंडी रात बीती।
विज्ञापन
ऐसे में पहाड़ों से आने वाली सर्द हवाएं मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ाएंगी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सप्ताह के अंत तक दिल्ली का न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
विज्ञापन
दिल्ली की हवा भी बेहद खराब, एक्यूआई @ 369
मौसम में बदलाव के साथ ही हवा की सेहत बिगड़ने लगी है। सफर इंडिया के मुताबिक, 369 एक्यूआई के साथ दिल्ली की हवा बेहद खराब श्रेणी में रही।
- ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 406, नोएडा का 344, गाजियाबाद का 332, गुरुग्राम का 312 और फरीदाबाद का 320 दर्ज किया गया।