फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi temperature records 31.2 degrees celsius on saturday

दिल्ली में मौसम ने ली करवट: पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म, अब लगातार बढ़ेगा पारा

Sun, 14 Mar 2021 12:14 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 14 Mar 2021 12:14 AM IST
सार

-दिन के साथ रात में भी बढ़ेगा गर्मी का सितम 
-खराब श्रेणी में बरकार दिल्ली-एनसीआर की हवा

विज्ञापन
delhi temperature records 31.2 degrees celsius on saturday
दिल्ली में गर्मी ने दी दस्तक - फोटो : amar ujala

विस्तार

एक दिन पहले हुई हल्की बूंदाबादी के साथ शनिवार को मौसम ने करवट ले ली। दिनभर सूरज के तल्ख तेवर के कारण लोगों के पसीने छूट गए। तेज तपिश की वजह से अधिकतम तापमान 31 के आंकड़े के पार रहा। अगले 24 घंटे में दिल्ली का मौसम साफ रहेगा और अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान भी बढ़ेगा। इस सप्ताह से अब दिल्ली का पारा वद्धि का राह पर बढ़ेगा और गर्मी का सितम महसूस होगा।

विज्ञापन


प्रादेशिक मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से दो अधिक 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटों में हवा में नमी का अधिकतम स्तर 84 फीसदी व न्यूनतम 43 फीसदी रहा। दिल्ली का स्पोर्ट्स कांप्लेक्स 32.5 डिग्री सेल्सियस के अधिकतम तापमान के साथ सबसे गर्म रहा। पीतमपुरा इलाके में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इस वजह से यहां दिन के साथ रात में भी गर्मी का एहसास महसूस किया गया। 
विज्ञापन


स्काईमेट वेदर के प्रमुख मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर दिल्ली-एनसीआर में खत्म हो चुका है। इस वजह से आगामी दिनों में दिल्ली का तापमान बढ़ेगा। इस कड़ी में अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि होगी। पलावत ने बताया कि आगामी दिनों में एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इसक असर उत्तरी पहाड़ी इलाकों में देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस बार मौसम विभाग ने मार्च से लेकर मई तक अधिक गर्मी की संभावना जताई है। इसका असर भी फरवरी माह से ही दिखना शुरू हो गया था। फरवरी की 10 तारीख के बाद से लगातार तापमान में वृद्धि हो रही है।  

खराब श्रेणी में बरकार दिल्ली-एनसीआर की हवा
मौसम के करवट लेने की वजह से दिल्ली की हवा में आंशिक सुधार हुआ है। इसके बाद भी हवा की स्थिति खराब श्रेणी में बनी हुई है। एनसीआर में शामिल फरीदाबाद और नोएडा की हवा औसत श्रेणी में दर्ज की गई। अगले 24 घंटों में हवा की स्थिति बिगड़ने की संभावना है।


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शनिवार को राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 209 दर्ज किया गया। वहीं, नोएडा की हवा 167 व फरीदाबाद की हवा 145 के साथ सबसे साफ रही। सफर के अनुसार, एक दिन पहले हुई बारिश की वजह से हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। रविवार से हवा की स्थिति बिगड़ने की संभावना है जिसके बाद यह खराब श्रेणी में पहुंच सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed