फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Temperature dropped by 9 degrees, wind speed 60-90 kmph, 80 trees fell, 100 flights delayed, 19 diverted

दिल्ली : तापमान 9 डिग्री लुढ़का, हवा की चाल 60-90 किमी प्रति घंटा, 80 पेड़ गिरे, 100 फ्लाइट में देरी, 19 डायवर्ट

Tue, 24 May 2022 01:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Delhi: Temperature dropped by 9 degrees, wind speed 60-90 kmph, 80 trees fell, 100 flights delayed, 19 diverted
बारिश के कारण पटेल नगर में गिरा पेड़। - फोटो : Ashram
नई दिल्ली। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी से जूझ रहे दिल्लीवासियों को सोमवार सुबह तेज हवा के साथ बारिश ने बड़ी राहत दी। मौसमी बदलाव का असर यह रहा कि वर्ष 2004 के बाद 23 मई को न्यूनतम तापमान सबसे कम 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार के मुकाबले इसमें 9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट रही। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे ही रहेगा।
विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर पश्चिमी भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसका असर दिल्ली-एनसीआर पर पड़ रहा है। इसी वजह से औसत से भारी स्तर की बारिश रिकॉर्ड की गई है। साथ ही 60-90 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी भी चली। इससे न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आई। आने वाले दिनों में भी न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आस-पास बना रहेगा। बारिश से 42-44 डिग्री पारे का टॉर्चर झेल रही दिल्ली का मौसम दिनभर सुहावना रहा।
विज्ञापन

सुबह करीब 5:40 बजे न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस था, जो बारिश और आंधी के कारण करीब 7 बजे सामान्य से 9 डिग्री गिरकर 17.2 डिग्री सेल्सिय पहुंच गया। आयानगर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 8 डिग्री कम 31.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि रविवार को 39.3 था। न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले एक मई 2004 को न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस रहा था। दो मई 1982 को न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस था जो, अब तक का ऑल टाइम रिकॉर्ड है। बीते साल 22 मई को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन राहत के आसार
मौसम विभाग ने अगले तीन दिन ं 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, बादलों के गरजने, बिजली चमकने और हल्की बारिश की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। 27 मई से तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed