फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi : teacher died after falling from sixth floor

Delhi : शिक्षिका की छठी मंजिल से गिरकर मौत, बेटी ने पिता और परिजनों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

Wed, 05 Apr 2023 05:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 05 Apr 2023 05:35 AM IST
सार

मृत महिला की बेटी ने अपने पिता और परिवार वालों को घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने शिकायत पर परिवार वालों के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Delhi : teacher died after falling from sixth floor
(सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

द्वारका सेक्टर छह में रविवार रात एक शिक्षिका की छठी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। मृत महिला की बेटी ने अपने पिता और परिवार वालों को घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने शिकायत पर परिवार वालों के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस शिक्षिका के पति को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस अन्य परिजनों की भूमिका के बारे में भी पूछताछ कर रही है। मृत महिला की पहचान कल्पना के रूप में हुई है। वह अपने पति पवन यादव और दो बेटियों के साथ द्वारका सेक्टर छह में रहती थी। 

विज्ञापन


वह एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका थी। महिला की बेटी ने पुलिस से की गई शिकायत में बताया कि उसकी मां का पिता से अक्सर झगड़ा होता था। उसके पिता शराब पीकर आते थे और उसकी मां से तलाक की मांग करते थे। इस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा होता था। बेटी ने परिवार के लोगों पर भी आरोप लगाया कि वह उसकी मां को बेटा नहीं पैदा करने को लेकर ताना देते थे। 
विज्ञापन


दो अप्रैल की रात उसके पिता शराब पीकर आए और फिर उसकी मां से झगड़ा करने लगे। इसी दौरान उसे कुछ गिरने की आवाज सुनाई दी। उसके पिता ने बताया कि उसकी मां नीचे गिर गई है। इसके बाद वह सीढ़ियों से नीचे गई तो अपनी मां को अचेत पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मां को ले गई अस्पताल
वह मां को लेकर पास के अस्पताल गई। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामला दर्ज कर पवन यादव को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed