{"_id":"62465e47482ec471ef68ce65","slug":"delhi-tamil-nadu-chief-minister-will-visit-delhi-government-schools-and-mohalla-clinics-cm-kejriwal-will-be-present","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री दिल्ली सरकार के स्कूलों और मोहल्ला क्लीनिक का करेंगे दौरा, सीएम केजरीवाल रहेंगे मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री दिल्ली सरकार के स्कूलों और मोहल्ला क्लीनिक का करेंगे दौरा, सीएम केजरीवाल रहेंगे मौजूद
Fri, 01 Apr 2022 07:38 AM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Fri, 01 Apr 2022 07:38 AM IST
सार
दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि स्टालिन दिल्ली में शिक्षा के क्षेत्र में लाए गए सुधारों से प्रभावित हैं और वह दिल्ली के सरकारी स्कूलों का दौरा करने के इच्छुक हैं। डीएमके नेता इस समय दिल्ली में हैं।
विज्ञापन
एमके स्टालिन
- फोटो : पीटीआई-फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन शुक्रवार को दिल्ली सरकार के स्कूलों व मोहल्ला क्लीनिक का दौरा करेंगे। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी मौजूद रहेंगे। एक अधिकारी के मुताबिक, दोनों नेता मिलने के बाद दिल्ली के सरकारी स्कूलों व मोहल्ला क्लीनिक का दौरा करेंगे।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि स्टालिन दिल्ली में शिक्षा के क्षेत्र में लाए गए सुधारों से प्रभावित हैं और वह दिल्ली के सरकारी स्कूलों का दौरा करने के इच्छुक हैं। डीएमके नेता इस समय दिल्ली में हैं।
विज्ञापन
गुरुवार को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आर्थिक संकट के मद्देनजर श्रीलंकाई तमिलों को मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए राज्य सरकार के लिए केंद्र से मदद मांगी।