फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   JNU Students Protest: Students Surrounded Vice Chancellor's House, Protest in JNU Student Rape Case

दिल्ली: जेएनयू में छात्रों ने देर रात घेरा कुलपति का घर, इस वजह से किया प्रदर्शन

Fri, 21 Jan 2022 09:07 AM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 21 Jan 2022 09:07 AM IST
सार

दक्षिण-पश्चिमी जिला के डीसीपी ने बताया था कि 17 व 18 जनवरी की रात करीबन 11:45 बजे जेएनयू से पीएचडी कर रही छात्रा ईस्ट गेट के पास कैंपस में घूम रही थी। उसी समय वहां बाइक पर एक लड़का आया और छात्रा से छेड़छाड़ करने लगा था।

विज्ञापन
JNU Students Protest: Students Surrounded Vice Chancellor's House, Protest in JNU Student Rape Case
प्रदर्शन करते छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में पीएचडी की छात्रा को झाड़ियों में खींचकर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश मामले में गुरुवार रात छात्रों ने आक्रोशित होकर जेएनयू के कुलपति के आवास का घेराव किया। इस मामले के तीन दिन हो जाने के बाद भी अभी तक एक भी गिरफ्तारी नहीं होने के बाद छात्र आक्रोशित हो गए थे।

विज्ञापन


जेएनयू ने एक लिखित बयान में कहा, ''जेएनयू की सुरक्षा शाखा जांच के मामले में पुलिस के लगातार संपर्क में है। रेजीडेंट्स से आग्रह है कि घटना के संबंध में कोई जानकारी मिलने पर तत्काल जेएनयू के सुरक्षा विभाग या पुलिस से संपर्क करें।''

विज्ञापन

दक्षिण पश्चिमी जिला डीसीपी गौरव शर्मा ने बताया था कि जेएनयू से रात करीब 12:45 बजे सूचना मिली थी। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। डीसीपी ने बताया था कि 17 व 18 जनवरी की रात करीबन 11:45 बजे जेएनयू से पीएचडी कर रही छात्रा ईस्ट गेट के पास कैंपस में घूम रही थी। उसी समय वहां बाइक पर एक लड़का आया और छात्रा से छेड़छाड़ करने लगा था।

छह से ज्यादा टीमें दे रहीं दबिश

पुलिस अधिकारियों के अनुसार छात्रा ने अपनी शिकायत में यह भी कहा है कि आरोपी उसका मोबाइल छीन कर ले गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी अकेला था। जेएनयू की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आरोपी को तलाश करने के लिए छह से ज्यादा टीमें दिल्ली में कई जगह दबिश दे रही हैं। पुलिस जेएनयू के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed