फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi State Election Commission press conference

Delhi: आज हो सकता है एमसीडी चुनाव का एलान, शाम चार बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस

Fri, 04 Nov 2022 09:43 AM IST
विजय पुंडीर एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 04 Nov 2022 09:43 AM IST
सार

दिल्ली नगर निगम चुनाव की घोषणा आज हो सकती है। राज्य चुनाव आयोग एनसीटी दिल्ली आज शाम चार बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा।

विज्ञापन
Delhi State Election Commission press conference
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य चुनाव आयोग एनसीटी दिल्ली आज शाम चार बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। इस दौरान एमसीडी चुनावों की घोषणा की संभावना है।
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने एमसीडी के वार्डों का परिसीमन करने के बाद उनको आरक्षित करने का कार्य भी कर दिया है। इसके अलावा रिटर्निंग अधिकारी भी नियुक्त कर दिए है और उन्होंने वार्ड स्तर पर मतदान केंद्र बनाकर उन पर राजनीतिक दलों व आम लोगों सेे आपत्ति व सुझाव भी ले लिए है। अब केवल मतदान केंद्रों की सूची को अंतिम रूप देना शेष बचा है। यह कार्य इस सप्ताह के अंत तक पूरा होने की संभावना है। आयोग ने ईवीएम को पहले ही दुरुस्त करा दिया था।

कांग्रेस ने कोर्ट में दी है चुनौती
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल कुमार ने वार्डों के परिसीमन में खामियों का आरोप लगाते हुए हाई कोर्ट में चुनौती दी है। इस मामले में सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार व दिल्ली राज्य चुनाव आयोग को नोटिस जारी करके जवाब मांगा है। इस मामले की अगली सुनवाई 14 दिसंबर को होगी। कोर्ट ने कांग्रेस नेता की याचिका पर चुनाव पर रोक नहीं लगाई है। उधर चुनाव आयोग के अधिकारी हाई कोर्ट में दिए जाने वाला जवाब तैयार करने में जुटे है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द 
दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने एमसीडी चुनाव के लिए अपने अधीन आए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी है। आयोग ने कहा है कि मजबूरी होने पर ही वह छुट्टी पर जा सकते है, लेकिन इस संबंध  में आयोग से स्वीकृति लेनी होगी। आयोग ने चुनाव के सिलसिले में 68 रिटर्निंग अधिकारी व 250 सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए है। इसके अलावा इन अधिकारियों के अधीन व आयोग के कार्यालय में भी बड़ी संख्या  में अधिकारी व कर्मचारी नियुक्त है।

आयोग ने सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए
दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने एमसीडी चुनाव की तैयारी के सिलसिले में सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त कर दिए है। आयोग नेे सभी वार्डों में एक-एक सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है, जबकि आयोग नेेे गत सप्ताह प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक रिटर्निंग अधिकारी की नियुक्ति की    गई थी। सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को रिटर्निंग अधिकारियों की  सहायता करने की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed