दिल्ली में छठ पूजा: यमुना के जहरीले झाग को हटाने के लिए पहले किया पानी का छिड़काव, फिर लगाए बैरिकेड
दिल्ली में छठ की तैयारियों के दिल्ली सरकार के दावों के बीच ऐसी स्थिति होने के बाद प्रदेश में विपक्षी पार्टी भाजपा आप सरकार पर लगातार हमलावर है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में यमुना नदी के प्रदूषित पानी में जहरीले पानी के बीच डुबकी लगातीं और खड़े होकर पूजा करने महापर्व छठ की व्रतियों की तस्वीरें आने के बाद दिल्ली सरकार थोड़ी सक्रिय हुई है। बुधवार को यमुना में छिड़काव किया जा रहा है, जिससे पानी में झाग खत्म हो सके। इसके अलावा झाग को तटों तक आने के लिए बेरिकेड भी लगाई जा रही हैं।
बुधवार को दिल्ली जल बोर्ड के कर्मियों को यमुना में छिड़काव करते देखा गया। एक कर्मी अशोक कुमार ने कहा, ''हम यमुना में मौजूद जहरीले झाग को खत्म करने के लिए नदी में पानी का छिड़काव कर रहे हैं।''
दिल्ली में छठ की तैयारियों के दिल्ली सरकार के दावों के बीच ऐसी स्थिति होने के बाद प्रदेश में विपक्षी पार्टी भाजपा आप सरकार पर लगातार हमलावर है।
झाग रोकने को लगाई जा रही बेरिकेड
दिल्ली में यमुना घाटों पर जहरीला झाग रोकने के लिए बेरिकेड लगाई जा रही है। दिल्ली के कालिंदी कुंज में यमुना में जहरीले झाग को घाट की तरफ आने से रोकने के लिए बेरिकेड लगाई गई।
यमुना घाट पर छठ पूजा करने आए लोगों को पुलिस ने लौटाया
कालिंदी कुंज के पास यमुना घाट पर पूजा करने के लिए लगी लोगों की भीड़ को दिल्ली पुलिस के कर्मियों ने तितर-बितर कर दिया क्योंकि यमुना घाट पर छठ पूजा करने पर प्रतिबंध लगा हुआ है।