{"_id":"63967e58bd451a6f53487a99","slug":"delhi-soon-traveling-in-metro-will-be-done-with-national-common-mobility-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : जल्द नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड से होगा मेट्रो में सफर, चल रहा है अपग्रेडेशन का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : जल्द नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड से होगा मेट्रो में सफर, चल रहा है अपग्रेडेशन का काम
Mon, 12 Dec 2022 06:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 12 Dec 2022 06:35 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली मेट्रो के यात्रियों को सफर के लिए जल्द नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) की सुविधा मिलने वाली है। इसके लिए मेट्रो की सभी लाइनों पर अपग्रेडेशन का काम चल रहा है। इसके पूरा होने के बाद मार्च तक सभी कॉरिडोर पर यात्रियों को तमाम परिवहन सुविधाओं के लिए एक ही कार्ड चलेगा।
विज्ञापन
फेज-4 के तीनों कॉरिडोर के लिए पहले ही नवीनतम तकनीक का उपयोग किया जा रहा है, ताकि शुरुआत से ही यात्रियों को इस कार्ड की सुविधा मिल सके। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के मौजूदा नेटवर्क पर सभी लाइनों में आधुनिक तकनीक नहीं होने से यात्रियों को एनसीएमसी की सुविधा लागू करने के लिए अपग्रेड किया जा रहा है।
विज्ञापन
सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर के साथ साथ ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन (एएफसी) गेट को भी अपग्रेड किया जा रहा है। इससे सफर के लिए डेबिट, क्रेडिट कार्ड, क्यूआर कोड या मोबाइल का भी इस्तेमाल कर सकेंगे। एएफसी गेट को अपग्रेड करने के बाद किसी भी स्टेशन पर यात्री तमाम विकल्पों का उपयोग कर सकेंगे। इससे यात्रियों को टिकट खरीदने के लिए काउंटर पर जाने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन
सफर और शॉपिंग होगी आसान
एनसीएमसी कार्ड को लागू करने के लिए पहले ही डीएमआरसी ने बैंकों के साथ समझौता किया है। इसके तहत रुपे कार्ड का इस्तेमाल मेट्रो, बस के अलावा पार्किंग या शॉपिंग में भी हो सकेगा। फिलहाल, बसों में मेट्रो कार्ड से सफर करने की यात्रियों की सुविधा नहीं है। हालांकि, बसों में सफर के लिए एप जरूर है। इसके बावजूद एनसीएमसी की शुरुआत से तमाम सेवाओं का उपयोग एक ही कार्ड से करना संभव होगा।
80% यात्री करते हैं मेट्रो कार्ड से सफर
दिल्ली मेट्रो के 286 स्टेशनों पर करीब 3300 एएफसी गेट लगे हुए हैं। एनसीएमसी लागू करने के लिए इनमें से 550 को बदला जा रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए प्रवेश और निकास में देरी न हो इसलिए स्टेशनों पर तैयारी की जा रही है। फिलहाल, करीब 2.5 करोड़ मेट्रो कार्ड जारी हैं और 80 फीसदी यात्री सफर में इनका इस्तेमाल कर रहे हैं। एनसीएमसी के लागू होने से स्मार्ट कार्ड की जगह दूसरे कार्ड को भी मेट्रो, बस, पार्किंग सहित दूसरी सेवाओं के लिए इस्तेमाल हो सकेगा। मोबाइल के जरिये इसके इस्तेमाल की सुविधा मिलने से यात्रियों को और सुविधा होगी। फिलहाल, एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर क्यूआर कोड के जरिये यात्रा करने की सुविधा है।
मोबाइल से भी कर सकेंगे सफर
एनसीएमसी लागू होने के बाद मोबाइल से भी यात्री मेट्रो में सफर कर सकेंगे। नई प्रणाली के लागू होने से यात्रियों को मोबाइल से ही किराये के भुगतान की सुविधा भी मिलने लगेगी। इससे यात्रा से पहले टिकट खरीदने या कार्ड रिचार्ज करवाने में भी वक्त नहीं लगेगा।