{"_id":"60461a248ebc3e59012b9c61","slug":"delhi-small-kid-dead-body-reach-parliament-with-yamuna-river-sand-when-dogs-start-biting-truth-reveals-police-probing","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में सामने आया दिल दहलाने वाला मामला, रेत के साथ नवजात बच्चे का शव पहुंचा संसद, कुत्ते पहुंचे तो...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में सामने आया दिल दहलाने वाला मामला, रेत के साथ नवजात बच्चे का शव पहुंचा संसद, कुत्ते पहुंचे तो...
Mon, 08 Mar 2021 06:05 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 08 Mar 2021 06:05 PM IST
सार
- पुलिस नेशनल मीडिया सेंटर की सीसीटीवी खंगाल रही है
- संसद मार्ग थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस वाले दिन दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यमुना से रेत के साथ नवजात बच्चे का शव संसद भवन के पास स्थित नेशनल मीडिया सेंटर में पहुंच गया। यहां जब एक कुत्ता शव को नोंच रहा था तो इसका खुलासा हुआ।
विज्ञापन
संसद मार्ग थाना पुलिस ने मामला दर्जकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है। संसद मार्ग थाना पुलिस नेशनल मीडिया सेंटर व आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
नई दिल्ली जिला डीसीपी डा. ईश सिंघल ने बताया कि संसद मार्ग थाना पुलिस को सोमवार दोपहर करीब 1.40 बजे सूचना मिली थी कि नेशनल मीडिया सेंटर के पीछे एक बच्चे का शव पड़ा हुआ है। बच्चे का शव यहां रेत में पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
शव चादर में लिपटा हुआ था और उस पर अस्पताल की क्लिप लगी हुई थी। बच्चे का शव 10 से 15 दिन पुराना लग रहा है। शव बच्चे का था और पूरी तरह सड़ गल चुका था और कीड़े लग रहे थे। रेत में कुत्ता जब शव को नोंच रहा तो इस बात का खुलासा हुआ।
नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार नेशनल मीडिया सेंटर में पीछे की तरफ फर्श निर्माण का कार्य चल रहा है। इसके लिए यहां पर दो मार्च को यमुना से डंपर में रेत आई थी। माना जा रहा है कि किसी ने नवजात बच्चे के शव को यमुना में दफनाया होगा।
रेत को उठाने के दौरान शव रेत के साथ डंपर में नेशनल मीडिया सेंटर पहुंच गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नेशनल मीडिया सेंटर व आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। यहां पर कुछ मजदूर ही काम कर रहे हैं।