फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi slips to third place with new cases from Omicron

Omicron Variant: ओमिक्रॉन के मामलों में तीसरे स्थान पर दिल्ली, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा केस

Tue, 11 Jan 2022 08:58 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 11 Jan 2022 08:58 PM IST
सार

ओमिक्रॉन के मामलों के बीच दिल्ली दूसरे स्थान से खिसक कर अब तीसरे स्थान पर आ गई है। पहले स्थान पर महाराष्ट्र और दूसरे स्थान पर राजस्थान है। 
 

विज्ञापन
Delhi slips to third place with new cases from Omicron
फाइल फोटो - फोटो : iStock

विस्तार

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर राजधानी में मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटे में दिल्ली में नए वैरिएंट के 546 नए मामले सामने आए हैं। इससे एक दिन पहले 513 मामले रिकॉर्ड किए गए थे। हालांकि, अन्य राज्यों में तेजी से बढ़ते ओमिक्रॉन के मामलों के बीच दिल्ली दूसरे स्थान से खिसक कर अब तीसरे स्थान पर आ गई है। पहले स्थान पर महाराष्ट्र और दूसरे स्थान पर राजस्थान है। 

विज्ञापन


राज्यवार आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में बीते 24 घंटे में ओमिक्रॉन के 57 मरीजों को छुट्टी दी गई है। महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में नए वैरिएंट के सबसे अधिक 1247 मामले मिले हैं व 467 मरीजों को छुट्टी दी गई है। राजस्थान में मंगलवार को 645 नए मामलों दर्ज किए गए हैं, वहीं 402 मरीजों को छुट्टी दी गई है। 
विज्ञापन


चौथे स्थान पर रहे कर्नाटक में 479 मामले मिले हैं, जबकि 26 मरीजों को छुट्टी दी गई है। पांचवें स्थान पर केरला में 350 नए मरीज मिले हैं और 140 मरीजों को छुट्टी दी गई है। वहीं, उतर प्रदेश में 275 नए मामले मिलने के साथ सिर्फ छह लोगों को छुट्टी मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सातवें नंबर पर गुजरात में 236 नए मरीज मिले हैं और 186 मरीजों को छुट्टी दी गई है। आठवें नंबर पर तमिलनाडु में 185 नए मरीज मिले और 185 मरीजों को ही छुट्टी मिली है। नौवें स्थान पर हरियाणा है। यहां 123 मरीज ओमिक्रॉन के मिले हैं और 92 मरीजों को छुट्टी दी गई है। 

10वें स्थान पर तेलंगाना है, जहां 123 नए मरीज मिले हैं और 47 मरीजों को छुट्टी दी गई है। छतीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और मणिपुर में बीते 24 घंटे में एक- एक नया ओमिक्रॉन का मरीज मिला है। साथ ही यहां एक-एक मरीज को छुट्टी भी दी गई है।

आंकड़ों के मुताबिक, उतराखंड में आठ नए मरीज मिले हैं तथा पांच मरीजों को छुट्टी दी गई है। देशभर में बीते 24 घंटे में 4461 नए मामले मिले हैं और 1711 मरीजों को छुट्टी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed