फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi shakurpur mother killed two children then commit suicide police probing matter

दिल्लीः दो बच्चों की हत्या के बाद मां ने की आत्महत्या, घर लौटे पति ने खिड़की से झांका तो कांप गया कलेजा

Fri, 05 Mar 2021 11:20 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 05 Mar 2021 11:20 AM IST
विज्ञापन
delhi shakurpur mother killed two children then commit suicide police probing matter
दिल्ली पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

एक छोटी सी बात को लेकर कोई अपने पूरे परिवार को कैसे खत्म कर सकता है इसका एक बड़ा मामला दिल्ली के शकूरपुर में सामने आया है। एक महिला ने पहले अपने दो बच्चों की हत्या की और फिर खुद भी फांसी के फंदे से झूल गई। रात में जब महिला का पति नौकरी से वापस लौटा तो खिड़की से तीनों के झूलतेे शव देख उसका कलेजा कांप गया।

विज्ञापन


घटना की जानकारी पति ने पुलिस को दी और पड़ोसियों के सहारे दरवाजा तोड़कर घर के अंदर घुसा। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। यह घटना गुरुवार देर रात प्रकाश में आई।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 4 मार्च(गुरुवार) को रात 10.39 बजे सुभाष प्लेस पुलिस स्टेशन को एक पीसीआर कॉल मिली। इसमें बताया गया कि शकूरपुर की रहने वाली एक 22 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसके साथ उसके दो बच्चे भी फंदे से झूलते पाए गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि जिस वक्त महिला ने वारदात को अंजाम दिया तब उसका पति नौकरी पर गया था। जब वह नौकरी से लौटकर आया तो उसे खिड़की से पत्नी और दोनों बच्चे फंदे से झूलते दिखे। यह देख जैसे उसके होश उड़ गए। हड़बड़ाहट में उसने पड़ोसियों की मदद से अंदर से बंद दरवाजे को तोड़ा।

पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि गुरुवार की सुबह दफ्तर जाने से पहले पति-पत्नी में गांव जाने को लेकर बहस हुई थी। महिला एक मुंडन संस्कार में बिहार के मधुबनी स्थित अपने गांव जाना चाहती थी। दंपती की पांच साल पहले शादी हुई थी।


पुलिस का मानना है कि इस बात से आहत होकर महिला ने आत्महत्या की होगी। हालांकि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और जांच के बाद ही साफ हो सकेगा कि वारदात के पीछे की वजह क्या है। पुलिस ने तीनों शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed