फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Satyendar Jain's troubles escalated cash worth Rs 2.82 crore was found at the house of a close friend.

Satyendra Jain: सत्येंद्र जैन और उनके दोस्त के ठिकानों पर ईडी का छापा, 2.82 करोड़ कैश समेत 1.8 किलो सोना मिला

Tue, 07 Jun 2022 07:17 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 07 Jun 2022 07:17 PM IST
सार

भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सीएम केजरीवाल सत्येंद्र जैन को पद्मश्री देने की बात कर रहे थे। उनके हिसाब से ये ईमानदार हैं। सत्येंद्र जैन का भ्रष्टाचार सिर्फ झलक है। असली चेहरा तो कोई और है।

विज्ञापन
Delhi Satyendar Jain's troubles escalated cash worth Rs 2.82 crore was found at the house of a close friend.
बरामद नकदी व सोना - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की मुसीबत बढ़ती जा रही है। सोमवार को उनके व उनके सहयोगियों के परिसरों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापामारी की। इस दौरान ईडी ने 2.82 करोड़ की अघोषित नकदी व 1.80 किग्रा सोना बरामद किया है।

विज्ञापन


ईडी ने मंगलवार को बताया कि सोमवार को दिनभर चली यह कार्रवाई पीएमएलए के तहत की गई थी। इस बरामदगी के बाद दिल्ली सरकार और मुख्य विपक्षी भाजपा में घमासान बढ़ गया है। भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने कहा कि सीएम केजरीवाल इन्हें (सत्येंद्र जैन) पद्मश्री देने की बात कर रहे थे। केजरीवाल के हिसाब से ये ईमानदार हैं। सत्येंद्र जैन का भ्रष्टाचार सिर्फ झलक है। असली चेहरा तो कोई और है।
विज्ञापन


केजरीवाल ने पीएम पर लगाया आरोप

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ईडी की कार्रवाई पर बयान दिया है। उन्होंने सत्येंद्र जैन व उनके करीबियों के परिसरों पर छापेमारी के लिए प्रधानमंत्री पर आरोप लगाया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ''इस वक्त प्रधानमंत्री जी पूरी ताकत के साथ आम आदमी पार्टी के पीछे पड़े हैं - खासकर दिल्ली और पंजाब सरकारों के। झूठ पे झूठ, झूठ पे झूठ। आपके पास सारी एजेन्सीज की ताकत है, पर भगवान हमारे साथ है।''

जैन के खिलाफ ईडी ने सीबीआई द्वारा दायर की गई एक एफआईआर के आधार पर आपराधिक केस दर्ज किया था। एफआईआर में उल्लेख किया गया था कि सत्येंद्र जैन उन चार कंपनियों द्वारा प्राप्त धन के स्रोत की जानकारी नहीं दे पाए जिनमें वो शेयरहोल्डर हैं। जैन पर आरोप हैं कि उन्होंने दिल्ली में कई फर्जी कंपनियों को लॉन्च किया या खरीदा था। उन्होंने कोलकाता के तीन हवाला ऑपरेटरों की 54 फर्जी कंपनियों के माध्यम से 16.39 करोड़ रुपये के काले धन को भी सफेद किया था।

जैन के पास प्रयास, इंडो और अकिंचन नाम की कंपनियों में बड़ी संख्या में शेयर थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, 2015 में केजरीवाल सरकार में मंत्री बनने के बाद जैन के सभी शेयर उनकी पत्नी के नाम कर दिए गए थे। इन कंपनियों का प्रयोग कोलकाता की कंपनियों को नकद पैसे भेजने के लिए किया जाता था और बाद में शेयर खरीदने के नाम पर कानूनी रूप से जैन को पैसे वापस कर दिए जाते थे। कथित तौर पर इनके माध्यम से जैन ने 2010 से 2014 तक 16.39 करोड़ रुपये के काले धन को सफेद किया है।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, इस मामले में जब आयकर विभाग द्वारा मुकदमा चलाया गया तो जैन ने दो फर्जी खाताधारकों (वैभव जैन और अंकुश जैन) के नाम पर जमा 16.39 करोड़ रुपये को 'आय प्रकटीकरण योजना (आईडीएस), 2016' के तहत नकदी के रूप में सरेंडर कर दिया।

केजरीवाल ने अपने हवालात मंत्री से इस्तीफा नहीं मांगा: शहजाद पूनावाला

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने ट्वीट कर सत्येंद्र जैन व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि 2.82 करोड़ रुपये नकदी और सोने के 133 सिक्कों की बरामदगी उनकी (सत्येंद्र जैन) की ईमानदारी का सबूत है। खुद को सबसे ईमानदार होने का दावा करने वाले सीएम केजरीवाल ने हवालात मंत्री बन चुके अपने स्वास्थ्य मंत्री का इस्तीफा तक नहीं मांगा है।

भाजपा सांसद गौतम गंभीर का कहना है कि दिल्ली सरकार और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ईमानदारी का ढोंग पूरी तरह से बेनकाब हो गया है। गंभीर का आरोप है कि लंबे समय से मुख्यमंत्री अपने सहयोगियों के भ्रष्टाचार को बचा रहे थे। अब सब कुछ खुलकर सामने आ गया है। मुख्यमंत्री को उन सभी लोगों को जवाब देना चाहिए, जो अन्ना आंदोलन के बाद उनके साथ थे।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि सत्येंद्र जैन जिन्हें अरविंद केजरीवाल ईमानदारी का प्रमाणपत्र दे रहे थे, उनके करीबियों के ठिकानों पर जब ईडी की छापेमारी हुई तो 133 सोने के सिक्के और बिस्किट के साथ तीन करोड़ नकद बरामद हुआ है। इस पर अगर केजरीवाल के पास कोई जवाब है तो वह सामने आकर दें। ईमानदार राजनीति मुख्यमंत्री करते तो जैन को बर्खास्त कर चुके होते। गिरफ्तारी से पूरी पार्टी में बेचैनी है। केजरीवाल स्पष्ट करें कि सत्येंद्र जैन कट्टर ईमानदार हैं या भ्रष्टाचारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed