फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Saket court judge's wife commits suicide at relative's house, police investigation

Delhi: साकेत कोर्ट के एडीशनल सेशन जज की पत्नी ने रिश्तेदार के घर पर की आत्महत्या, शव के पास मिले तीन सुसाइड नोट

Sun, 29 May 2022 12:36 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 29 May 2022 12:36 PM IST
सार

साकेत कोर्ट के एडीशनल सेशन जज अशोक बेनीवाल ने शनिवार को पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल उनकी तलाश शुरू कर दी। देर रात अनुपमा का शव उनके भाई के घर पर पंखे से लटका मिला।

विज्ञापन
Delhi: Saket court judge's wife commits suicide at relative's house, police investigation
जज की पत्नी ने की आत्महत्या - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली स्थित साकेत कोर्ट के एडीशनल सेशन जज अशोक बेनीवाल की पत्नी अनुपमा बेनीवाल ने फांसी लगाकर जान दे दी। वे अपने एक भाई के घर आई हुई थीं। मामले की जानकारी रविवार सुबह हुई। शव के पास तीन सुसाइड नोट भी मिले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


साकेत कोर्ट रेजीडेंशियल कॉम्प्लेक्स निवासी अशोक बेनीवाल ने शनिवार रात लगभग 10.30 पुलिस को सूचित किया कि उनकी पत्नी अनुपमा (42) सुबह लगभग 11.30 बजे मालवीय नगर मार्केट गई थीं लेकिन वापस नहीं लौटीं। इसके बाद साकेत पुलिस थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। एक फुटेज में एक ऑटो रिक्शा को चिह्नित कर उसके मालिक का पता लगाया गया जो रघुबीर नगर की जेजे कॉलोनी निवासी का निकला। पुलिस टीम मौके पर पहुंची ऑटो चालक ने बताया कि उसने अनुपमा बेनीवाल को मैदान गढ़ी क्षेत्र में राजपुर खुर्द में उतारा था। जब यह जानकारी जज को दी गई तो उन्होंने बताया कि अनुपमा बेनीवाल के भाई वहां रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद अशोक बेनीवाल पुलिस टीम के साथ राजपुर खुर्द एक्सटेंशन पहुंचे। घर अंदर से बंद था। लोहे की ग्रिल तोड़कर घर का दरवाजा खोला गया। अंदर अनुपमा बेनीवाल का शव पंखे से दुपट्टे से लटका मिला। फर्स्ट फ्लोर पर कोई नहीं रहता था। अनुपमा के भाई सेकेंड फ्लोर पर रहते थे। शव के पास तीन सुसाइड नोट भी मिले हैं। शव को एम्स भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed