फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi's winter: Mercury breaking records daily due to cold winds, mercury dropped below five in Safdarjung area

दिल्ली की सर्दी: ठंडी हवाओं से रोज रिकॉर्ड तोड़ रहा पारा, सफदरजंग इलाके में पारा पांच डिग्री से नीचे

Sun, 19 Dec 2021 09:17 AM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 19 Dec 2021 09:17 AM IST
सार

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली में शीत लहर की चेतावनी के साथ-साथ रविवार और सोमवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में बच्चों व बुजुर्गों को सुबह-शाम की सैर से बचने की भी सलाह दी गई है।

विज्ञापन
Delhi's winter: Mercury breaking records daily due to cold winds, mercury dropped below five in Safdarjung area
दिल्ली में सर्दी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी से दिल्ली-एनसीआर में गलन वाली सर्दी शुरू हो गई है। रविवार को दिल्ली के सफदरजंग क्षेत्र में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सिसयस से भी नीचे गिर गया। रविवार सुबह यहां का तापमान 4.6 दर्ज किया गया।

विज्ञापन


भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली में शीत लहर की चेतावनी के साथ-साथ रविवार और सोमवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में बच्चों व बुजुर्गों को सुबह-शाम की सैर से बचने की भी सलाह दी गई है।
विज्ञापन


वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक राजेंद्र जेनामणी के मुताबिक, शनिवार को उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली सर्द और शुष्क हवाएं बहुत तेजी से चली हैं। इस वजह से दोपहर से पहले हवा की रफ्तार 10 से 20 किमी प्रतिघंटा व दोपहर तक यह 40 किमी प्रतिघंटा तक पहुंच गई। पारा लुढ़कने की वजह से सुबह के समय हल्के से लेकर मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो कम छह डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान सामान्य से पांच कम 17.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। इस सीजन यह पहली बार है जब अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों ही इतने कम दर्ज किए गए हैं। इससे पहले 12 दिसंबर न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था। वहीं, दो दिसंबर और 16 दिसंबर को अधिकमत पारा 20 से नीचे लुढ़कर 19.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 44 से 94 फीसदी रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed