फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi's inflation rate was the lowest among five metro cities

पांच मेट्रो शहरों में सबसे कम रही दिल्ली की महंगाई दर

Sat, 20 Nov 2021 12:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Delhi's inflation rate was the lowest among five metro cities
नई दिल्ली। वित्तीय वर्ष 2020-21 में दिल्ली में महंगाई दर में सिर्फ तीन फीसदी की बढ़ोतरी है। देश के दूसरे पांच मेट्रो शहरों में दिल्ली में महंगाई की दर सबसे कम है। अर्थशास्त्र और सांख्यिकी निदेशालय की दिल्ली की मूल्य सूचकांक की सालाना रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को रिपोर्ट जारी की। इस मौके पर सिसोदिया ने कहा कि कोरोना के दौरान महंगाई दर के न बढ़ने से दिल्ली के लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में महंगाई दर में बढ़ोतरी दूसरे मेट्रो शहरों से कम है। दिल्ली के तीन फीसदी के विपरीत कोलकाता में 4.6 फीसदी, चेन्नई में 4.4 फीसदी, मुंबई में 4.1 फीसदी और बेंगलूरु में 4.0 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, राष्ट्रीय स्तर पर यह आंकड़ा पांच फीसदी रहा। कोरोना के दौरान जब पूरे देश में महंगाई दर तेजी से बढ़ी उस दौर में केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में महंगाई को नहीं बढ़ने दिया।
विज्ञापन

मनीष सिसोदिया ने कहा कि केजरीवाल सरकार की तरफ से उठाए गए कदमों से इस अवधि में दिल्ली में वस्तुओं की कीमतों में स्थिरता बनी रही और ज्यादा वृद्धि नहीं हुई। दिल्ली सरकार आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर लगातार नजर बनाए रखे हुए है। दिल्ली सरकार बाजार हस्तक्षेप के माध्यम से वस्तुओं की कीमतों को नियंत्रित करने और स्थिर रखने के लिए समय-समय पर प्रयास करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहने के लिए अन्य शहरों की तुलना में दिल्ली सस्ती
मनीष सिसोदिया के मुताबिक, कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के हाउसिंग इंडेक्स में वित्त वर्ष 2020-21 में पूरे भारत में 5.2 फीसदी का इजाफा हुआ है। दिल्ली में यह आंकड़ा 3.9 फीसदी रही। दूसरी तरफ इस दौर में पूरे भारत खाद्यान की कीमतों में महंगाई वृद्धि दर 5.7 फीसदी रही, पर दिल्ली में यह दर 4.1 फीसदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed