फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi's GSDP grew by 50% in five years

विधानसभा का बजट सत्र : पांच साल में दिल्ली की जीएसडीपी 50 फीसदी बढ़ी, उपराज्यपाल ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

Thu, 24 Mar 2022 04:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 24 Mar 2022 04:11 AM IST
सार

सदन में मौजूद सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए उपराज्यपाल ने कहा कि मेरी सरकार के कार्यों से कल्याणकारी गतिविधियों और विकास प्रक्रिया को बल मिला है।

विज्ञापन
Delhi's GSDP grew by 50% in five years
बजट सत्र में उपराज्यपाल अनिल बैजल का अभिभाषण... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र उपराज्यपाल अनिल बैजल के अभिभाषण के साथ बुधवार को शुरू हो गया। दिल्ली की सातवीं विधानसभा के तीसरे सत्र में बैजल ने सदन में दिल्ली सरकार के कामकाज का लेखाजोखा पेश किया। उपराज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष ने द कश्मीर फाइल्स फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जीएसटी माफी के लिए केंद्र सरकार के पास जाने की सलाह विपक्ष को दी।

विज्ञापन


सदन में मौजूद सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए उपराज्यपाल ने कहा कि मेरी सरकार के कार्यों से कल्याणकारी गतिविधियों और विकास प्रक्रिया को बल मिला है। कोविड महामारी से आर्थिक विकास बाधित हुआ। बावजूद दिल्ली की अर्थव्यवस्था में लचीलेपन के कारण दुष्प्रभाव की भरपाई हो सकी है। 2021-22 के दौरान सकल राज्य घरेलू उत्पाद वर्तमान मूल्यों पर 9,23,967 करोड़ रुपये दर्ज हुए, जिसमें पिछले पांच वर्षों के दौरान 6,16,085 करोड़ रुपये की तुलना में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। 
विज्ञापन


सदन को उपराज्यपाल ने बताया कि वर्तमान मूल्यों पर दिल्ली की अनुमानित प्रति व्यक्ति आय वर्ष 2021-22 में 4,01,982 करोड़ रुपये रही है, जो राष्ट्रीय औसत की तुलना में तीन गुना अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार विकास के लिए प्रतिबद्ध
उपराज्यपाल ने कहा कि मेरी सरकार विकास  के लिए प्रतिबद्ध है। दिल्ली की अर्थव्यवस्था और शिक्षा व्यवस्था पर चर्चा करते हुए कहा  कि कोविड महामारी के बावजूद दिल्ली की अर्थव्यवस्था की स्थिति सुदृढ़ है। सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव लाने का प्रयास किया। वन नेशन वन राशन कार्ड के जरिये सुविधा उपलब्ध कराई गई। जल बोर्ड हर क्षेत्र में पानी सप्लाई कर रहा है। यमुना की सफाई का काम हो रहा है।

अन्य उपलब्धियां

  • देवनगर में 784 बहुमंजिली घरों का निर्माण चल रहा है।
  • दिल्ली जलबोर्ड ने 15000 किलोमीटर पाइपलाइन नेवटर्क के माध्यम से 945 एमसीडी पेयजल की आपूर्ति की जा रही है।
  • 1577 अनधिकृत कॉलोनियों में पाइपलाइन से जलापूर्ति की जा रही है।
  • यमुना की सफाई के लिए इनोवेटिव इंटरसेप्टर सीवर प्रोजेक्ट का कार्य पूरा किया गया।
  • बिजली सब्सिडी योजना का लाभ 91.40 प्रतिशत आवासीय उपभोक्ताओं को प्राप्त हुआ।
  • अब तक 1160 सरकारी भवनों पर करीब 136 मेगावॉट क्षमता वाले सौर ऊर्जा प्लांट लगाया गया।
  • 100 वातानुकूलित सीएनजी बसों में सीसीटीवी व जीपीएस लगाया गया है।
  • दिल्ली मेट्रो का नेटवर्क 390 किलोमीटर।
  • पूरी दिल्ली में सीसीटीवी कैमरे व बस स्टॉप, पार्क में मुफ्त वाई-फाई उपलब्ध कराने का काम पूरा किया।
  • बारापुला फेज-3 के सराय काले खां से मयूर विहार तक एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य प्रगति पर
  • वजीराबाद और जगतपुर के बीच अंडरपास और आउटर रिंग रोड पर गांधी विहार के पास पैदल यात्री सबवे व आश्रम चौक पर अंडरपास का काम पूरा होने वाला है।
  • प्रदूषण नियंत्रण के लिए विंटर एक्शन प्लान तैयार कर एंटी स्मॉग गन, औद्योगिक इकाईयों को पीएनजी से संचालित करने, ग्रैप, रेड लाइन ऑन गाड़ी ऑफ समेत कई अभियान चलाए गए।

 कोविड के दौरान केंद्र संग मिलकर संसाधन जुटाए

उपराज्यपाल के सदन को बताया कि दिल्ली सरकार ने केंद्र सरकार के साथ मिलकर संसाधन जुटाए और दिल्ली के नागरिकों के हित में काम किया। 18 वर्ष से अधिक उम्र के 90 प्रतिशत लोगों को टीके लग चुके हैं। मेडिकल ऑक्सीजन प्रोडक्शन प्रमोशन पॉलिसी ऑफ दिल्ली-2021 को अधिसूचित किया गया है। स्वास्थ्य सुविधा को ध्यान में रख क्यू आर कोड वाला ई-हेल्थ कार्ड उपलब्ध कराया जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग ने शिक्षा विभाग के साथ मिलकर सरकारी स्कूलों में स्वास्थ्य क्लिनिक खोलने की रूपरेखा तैयार की है। संसाधनों की कमी के बावजूद समाज कल्याण में कटौती नहीं की गई। दिल्ली पेंशन स्कीम के तहत पीड़ित महिलाओं को ढाई हजार रुपये का आर्थिक सहायता बेटियों की शादी के लिए एकमुश्त 30 हजार रुपया अनुदान राशि जरूरतमंदों को दी जाती है। 

महामारी के बावजूद शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम : उपराज्यपाल ने कहा कि महामारी के बावजूद शिक्षा के ढांचे, नीतिगत निर्णयों के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव लाने का प्रयास किया गया। 10वीं व 12वीं कक्षाओं में पास प्रतिशत में क्रमिक बढ़ोतरी हुई है। सफलता दर 10 वीं में 97.52 प्रतिशत व 12वीं में 99.84 प्रतिशत रहा। सरकारी स्कूल के 496 छात्रों ने एनआईटी में और 384 छात्रों ने आईआईटी में सफलता प्राप्त की। दिल्ली स्कूल शिक्षा बोर्ड का गठन व स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सिलेंस की शुरुआत की गई।

लास्ट माइल कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिला : दिल्ली सरकार ने लास्ट माइल कनेक्टिविटी को बढ़ावा दे रही है। ई-बसों की खरीद प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसे 10 नये रूट पर चलाया जाएगा। 100 बसों में से 25 चालू की गई है। 75 बसें जल्द बेड़े में शामिल होंगी।
 

निगम चुनाव जीतकर दिखाए भाजपा सियासत छोड़ देंगे

एमसीडी चुनाव टलने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर भाजपा पर हमला बोला है। तंज कसते हुए केजरीवाल ने कहा कि भाजपा खुद को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा करती है, लेकिन एमसीडी में हार के डर से छोटी सी आम आदमी पार्टी (आप) से घबराकर भाग गई। सीएम ने चुनौती दी कि भाजपा में अगर हिम्मत है, तो एमसीडी चुनाव समय पर कराकर और जीत कर दिखाए। ऐसा होने की सूरत में उन्होंने राजनीति छोड़ देने की बात कही।

केजरीवाल बुधवार को दिल्ली विधानसभा परिसर में मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। केजरीवाल का आरोप है कि भाजपा हार से बचने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग पर दबाव डालकर चुनाव टलवा दिया। उन्होंने दावा किया कि इस बार निगम चुनाव में भाजपा का पूरी तरह से सफाया हो जाएगा। इसी डर से एक संशोधन के जरिये केंद्र चुनाव को महीनों के लिए टालने जा रहा है। उनका सवाल था कि अगर इस देश के अंदर चुनाव ही टल गए, तो क्या जनतंत्र बचेगा और जनता की आवाज बचेगी?

केजरीवाल ने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव तीनों को आज ही के दिन फांसी पर लटकाया गया था। देश के शहीदों ने अंग्रेजों को भगाकर जनतंत्र कायम करने के लिए कुर्बानियां दी थीं। लेकिन भाजपा चुनाव को ही टाल रही है। भाजपा का दिल्ली नगर निगम का चुनाव टालना शहीदों का अपमान है। उन्होंने इस दिन के लिए फांसी पर नहीं चढ़ा था कि एक सरकार आएगी और इस देश के अंदर से चुनाव ही खत्म कर देगी। जनता को अपनी सरकार चुनने का बुनियादी अधिकार है।

हार की वजह से चुनाव     टालने की कोशिश
केजरीवाल ने बताया कि चुनाव टालने के पीछे भाजपा की दलील तीनों निगमों को एक करने की है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा हार के डर से दिल्ली नगर निगम के चुनाव टाल रही है। कल को वह गुजरात हार रही होगी तो कहेगी हम गुजरात और महाराष्ट्र को एक कर रहे हैं, इसलिए चुनाव मत कराओ। अगली बार लोकसभा के चुनाव में भाजपा हार रही होगी, तो केंद्रीय चुनाव आयोग को एक चिट्ठी लिख देगी कि हम तो संसदीय प्रणाली की जगह राष्ट्रपति प्रणाली लाने जा रहे हैं इसलिए चुनाव मत कराओ। केजरीवाल ने प्रधानमंत्री से अपील की कि कल प्रधानमंत्री रहेंगे या नहीं रहेंगे, केजरीवाल रहेगा या नहीं रहेगा, यह जरूरी नहीं है, यह देश बचना चाहिए। चुनाव रोकना कहीं से भी ठीक नहीं है।
 

विपक्ष ने उठाया ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म टैक्स फ्री करने का मुद्दा, अध्यक्ष नाराज

दिल्ली विधानसभा के बजट अधिवेशन में उपराज्यपाल के अभिभाषण के दौरान भाजपा विधायकों ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म को दिल्ली में टैक्स फ्री करने का मुद्दा उठाया। उधर, उपराज्यपाल के अभिभाषण के बाद विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने विपक्ष के रवैये की कड़ी आलोचना की। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में इस तरह की हरकत बर्दास्त नहीं जाएगी। भाजपा विधायकों ने सत्तापक्ष की ओर से दिल्ली विधानसभा में सिर्फ पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर बधाई देनेेे पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि चार राज्यों में भाजपा की सरकार बनी है। इस कारण खुले दिल का परिचय देते हुए उन्हें भी बधाई दी जानी चाहिए।

चुनाव, जनता का सामना करने से बच रही भाजपा : सिसोदिया
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बाद उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भाजपा को तुरंत चुनाव कराने की चुनौती दी है। उन्होंने कहा है कि एमसीडी का एकीकरण तो केवल बहाना है, असल में भाजपा चुनाव और जनता का सामना करने से बच रही है। लेकिन एक बात तय है कि चाहे एक निगम हो या तीन, इस बार एमसीडी में भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने खुली चुनौती देते हुए कहा है कि यदि में भाजपा में हिम्मत है, तो चुनाव करवा कर दिखाएं। भाजपा पिछले 17 साल से दिल्ली नगर निगम की सत्ता में काबिज है, इस बीच निगम एकीकृत भी रहा और तीन हिस्सों में भी बंटा है, लेकिन भाजपा ने केवल यहां भ्रष्टाचार फैलाने का काम किया है।

मनीष सिसोदिया ने कहा है कि दिल्ली की जनता एमसीडी में भाजपा के भ्रष्टाचार से त्रस्त है। भाजपा से न तो सफाई व्यवस्था संभाली जा रही है, न ही अपने स्कूल व स्वास्थ्य केंद्र चलाए जा रहे हैं।

शहीद भगत सिंह के सपने आप ने पूरे करने शुरू किए

दिल्ली विधानसभा में बुधवार को शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के अलावा स्वर कोकिला लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और नेता प्रतिपक्ष रामवीर बिधूड़ी ने सभी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इस मौके पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के सपने आजादी के 70 साल बाद भी पूरे नहीं हुए। अब आप सरकार ने इनके सपनों को पूरे करने शुरू कर दिए हैं।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के साथ-साथ पंजाब की आप सरकार ने सभी दफ्तरों में बाबा साहब अंबेडकर और शहीद भगत सिंह की तस्वीरें लगाने का निर्णय लिया।  उन्होंने भाजपा से अपील की कि वह अपने सभी दफ्तरों के अंदर बाबा साहब अंबेडकर और शहीद भगत सिंह की तस्वीरें लगवाएं। इससे पहले शहीदी दिवस के अवसर पर उपराज्यपाल अनिल बैजल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत सभी मंत्रियों और विधायकों ने विधानसभा परिसर में शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन पर मुख्यमंत्री ने जताया खेेद
शहीद दिवस के मौके पर विधानसभा में शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेेव को श्रद्धांजलि अर्पित करने के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को खेद जताना पड़ता।

दरअसल नेता प्रतिपक्ष रामवीर विधूड़ी ने कहा कि दिल्ली सरकार के विज्ञापन में भगत सिंह के साथ राजगुरु और सुखदेव की तस्वीर भी होनी चाहिए थी। इस पर मुख्यमंत्री ने खेद जताते हुए कहा कि भविष्य में विज्ञापन में तीनों शहीदों की तस्वीरें होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed