{"_id":"64823d4515726444a90b2c53","slug":"delhi-robbery-by-taking-an-elderly-couple-hostage-woman-killed-on-protest-2023-06-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi : बुजुर्ग दंपती को बंधक बनाकर दिनदहाड़े डकैती, विरोध पर महिला की हत्या, दो पर चाकू से वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : बुजुर्ग दंपती को बंधक बनाकर दिनदहाड़े डकैती, विरोध पर महिला की हत्या, दो पर चाकू से वार
Fri, 09 Jun 2023 03:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 09 Jun 2023 03:14 AM IST
सार
विरोध करने पर बदमाशों ने महिला शमीम (70) की गला दबाकर हत्या कर दी, जबकि पति अब्बास (70) पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
old couple
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जाफराबाद की आंबेडकर बस्ती में बृहस्पतिवार दोपहर बदमाशों ने घर में घुसकर बुजुर्ग दंपती को बंधक बनाकर डकैती डाली। विरोध करने पर बदमाशों ने महिला शमीम (70) की गला दबाकर हत्या कर दी, जबकि पति अब्बास (70) पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। शोरशराबा होने पर किरायेदार जाहिद (22) पहुंचा तो बदमाशों ने उसे भी चाकू मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, दंपती के चारों बेटे शादीशुदा हैं और अलग-अलग जगहों पर रहते हैं। पहले अब्बास का कपड़े का कारोबार था। अब उन्होंने काम बंद कर दिया था। किरायेदार से मिलने वाले पैसे से गुजारा होता था। शमीम पति के साथ भूतल पर रहती थी। ऊपर किरायेदार रहते हैं। दोपहर में पांच-छह बदमाश घर के अंदर घुस गए और चाकू दिखाकर दंपती को बंधकर बना लिया।
विज्ञापन
इसके बाद बदमाश घर में लूटपाट करने लगे। शमीम ने विरोध किया तो बदमाशों ने गला दबा दिया। इसके बाद अब्बास व शमीम को चाकू मारकर बदमाश फरार हो गए। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को देने के बाद घायलों को जगप्रवेश चंद अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने हत्या और डकैती का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस सीसीटीवी खंगालकर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। अतिरिक्त जिला पुलिस उपायुक्त संध्या स्वामी ने बताया कि मामले की जांच के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। पुलिस लूटपाट के अलावा रंजिश और संपत्ति विवाद समेत अन्य पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
दहशत में हैं लोग, पुलिस पर आरोप लगाया
वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। लोगों में पुलिस को लेकर नाराजगी है। उनका कहना है कि बदमाश दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दे रहे हैं, लेकिन पुलिस बदमाशों पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। आए दिन इलाके में बदमाश वारदात को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है।