{"_id":"60d730b18ebc3e2db0376b0f","slug":"delhi-reports-85-new-corona-virus-cases-158-recoveries-and-9-deaths","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में हारता कोरोना: शनिवार को साल के सबसे कम मामले आए सामने, नौ लोगों की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में हारता कोरोना: शनिवार को साल के सबसे कम मामले आए सामने, नौ लोगों की हुई मौत
Sat, 26 Jun 2021 07:20 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 26 Jun 2021 07:20 PM IST
सार
दिल्ली में फिलहाल 1598 सक्रिय मामले हैं। इनमें से अस्पतालों में 1008 रोगी भर्ती हैं। होम आइसोलेशन में 494 मरीजों का इलाज चल रहा है। कोविड केयर केंद्रों में 11 और कोविड स्वास्थ्य केंद्रों में एक भी रोगी भर्ती नहीं है।
विज्ञापन
कोरोना की जांच करती स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में शनिवार को इस साल के सबसे कम कोरोना के मामले आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में महज 85 नए केस आए हैं और नौ लोगों की मौत हुई।
विज्ञापन
विभाग के मुताबिक, 158 मरीज स्वस्थ हुए। फिलहाल 1598 सक्रिय मामले हैं। इनमें से अस्पतालों में 1008 रोगी भर्ती हैं। होम आइसोलेशन में 494 मरीजों का इलाज चल रहा है। कोविड केयर केंद्रों में 11 और कोविड स्वास्थ्य केंद्रों में एक भी रोगी भर्ती नहीं है।
विज्ञापन
Delhi reports 85 (lowest this year) new #COVID19 cases, 158 recoveries and 9 deaths.
विज्ञापन विज्ञापन
Total cases: 14,33,675
Active cases: 1,598
Deaths: 24,961 pic.twitter.com/V5UopOtwgb — ANI (@ANI) June 26, 2021
विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 72,867 जांच की गई। कुल जांच में आरटीपीसीआर प्रणाली से 50,839 और रैपिड एंटीजन से 22,028 टेस्ट हुए। इस दिन 0.12 प्रतिशत सैंपल संक्रमित मिले, यानी अब एक हजार जांच पर एक ही व्यक्ति पॉजिटिव मिल रहा है। दिल्ली में अभी तक 2 करोड़ 12 लाख से अधिक नमूनों की जांच हो चुकी हैं।