फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi reports 24383 new corona cases 34 deaths and 26236 recoveries

Delhi Corona: पिछले 24 घंटे में दिल्ली में मिले 24383 कोरोना संक्रमित, 31 की मौत, संक्रमण दर 30 फीसदी के पार

Fri, 14 Jan 2022 06:41 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 14 Jan 2022 06:41 PM IST
सार

राजधानी में कुल संक्रमित रोगियों की संख्या बढ़कर 16,70,966 हुई है जिनमें से 15,53388 मरीज अब तक ठीक हुए हैं लेकिन 25,305 मरीजों की मौत हुई है। राजधानी में कोरोना के सक्रिय मामले 92,273 हैं जिनमें से 2,529 मरीज अलग अलग अस्पतालों में भर्ती हैं।

विज्ञापन
delhi reports 24383 new corona cases 34 deaths and 26236 recoveries
कोविड जांच केंद्र में कोरोना की जांच करवाने को जुटी लोगों की भीड़ - फोटो : prayagraj

विस्तार

दिल्ली में कोरोना की संक्रमण दर अब 30 फीसदी पार हुई है। वहीं शुक्रवार को नए मरीजों की संख्या में भी कमी आई है लेकिन यह कमी जांच में गिरावट आने की वजह से है। अगर बृहस्पतिवार और शुक्रवार की तुलना करें तो करीब 19 हजार सैंपल की जांच में कमी आई है जिसकी वजह से दैनिक मरीजों की संख्या में चार हजार तक की गिरावट देखने को मिली। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले एक दिन में 79,578 सैंपल की जांच में 30.64 फीसदी सैंपल कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके चलते 24,383 लोग संक्रमित मिले हैं। जबकि 34 मरीजों की मौत हुई है। इनके अलावा 26,236 मरीजों को छुट्टी दी गई। इससे पहले 13 जनवरी को 98,832 सैंपल की जांच हुई थी और उसमें 29.21 फीसदी यानी 28,867 लोग कोरोना संक्रमित मिले थे। इस आधार पर देखें तो पिछले एक दिन में जांच कम होने की वजह से नए मरीजों की संख्या भी कम सामने आई है। 
विज्ञापन


बहरहाल राजधानी में कुल संक्रमित रोगियों की संख्या बढ़कर 16,70,966 हुई है जिनमें से 15,53388 मरीज अब तक ठीक हुए हैं लेकिन 25,305 मरीजों की मौत हुई है। राजधानी में कोरोना के सक्रिय मामले 92,273 हैं जिनमें से 2,529 मरीज अलग अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। वहीं 601 मरीज कोविड निगरानी केंद्र और 12 मरीजों का इलाज कोविड स्वास्थ्य केंद्रों में चल रहा है। अभी भी अस्पतालों में भर्ती 99 मरीजों की हालत गंभीर है। वहीं 815 मरीजों को ऑक्सीजन थैरेपी पर रखा गया है। इनके अलावा 671 मरीजों को आईसीयू में भर्ती करना पड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में बीते बृहस्पतिवार 31 मरीजों की मौत हुई थी जिनकी डेथ ऑडिट में पता चला है कि 29 लोग पहले से किसी न किसी बीमारी से ग्रस्त थे और उपचार के दौरान उनमें कोरोना संक्रमण पाया गया। वहीं दो मामले ही सीधे तौर पर कोरोना संक्रमण से जुड़े हैं। 

फिलहाल दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 27531 तक पहुंच गई है। वहीं घरों में आइसोलेशन में मौजूद 64381 मरीजों का उपचार चल रहा है। 

इसी तरह टीकाकरण की बात करें तो राजधानी में अब तक 1.18 करोड़ व्यस्क आबादी दोनों खुराक लेकर टीकाकरण पूरा कर चुकी है। वहीं 15 से 17 वर्ष की आयु वाले 4.59 लाख किशोरों को पहली खुराक दी गई है। इनके अलावा 89417 स्वास्थ्यकर्मी, फ्रंटलाइन वर्कर और पहले से बीमार 60 वर्ष या उससे अधिक आयु वालों को एहतियात खुराक दी जा चुकी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed