फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: record 4308 infected on second day, 28 deaths

दिल्ली : दूसरे दिन भी रिकॉर्ड 4308 संक्रमित, 28 मौतें

Fri, 11 Sep 2020 01:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Delhi: record 4308 infected on second day, 28 deaths
नई दिल्ली। राजधानी में कोरोना संक्रमण दो दिनों से रिकॉर्ड तोड़ रहा है। बृहस्पतिवार को एक दिन में अभी तक सर्वाधिक 4308 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई, जबकि 28 मौतें हुईं। पिछले 24 घंटे में दिल्ली सरकार ने रिकॉर्ड 58,340 लोगों की जांच कराई। इस हिसाब से एक दिन की संक्रमण दर 7.38 फीसदी हो गई है। राहत की बात यह है कि विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 2637 मरीजों को छुट्टी दे दी गई। बुधवार को 4039 संक्रमित मिले थे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राजधानी में कुल संक्रमितों की संख्या 205,482 हो गई है। इनमें 175,400 मरीज ठीक हो चुके हैं। 4666 लोग दम तोड़ चुके हैं। फिलहाल मृत्युदर 2.27 फीसदी बनी हुई है। हालात यह हैं कि 25,416 सक्रिय मामलों में से 13,518 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। वहीं, कंटेनमेंट जोन की संख्या 1272 हो गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के ही एक शीर्ष अधिकारी का कहना है कि फिलहाल संक्रमण दर 10.47 फीसदी है। 58,340 सैंपल की जांच 9004 आरटी-पीसीआर, ट्रूनेट और सीबी नेट तकनीक के जरिए हुई हैं, जबकि 49336 जांच एंटीजन तकनीक से हुईं। अब तक कुल 19,62,120 जांच हो चुकी हैं। 10 लाख की आबादी पर वर्तमान में 103,269 लोगों की जांच हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed