फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Recommendation to give priority to pregnant women in vaccines

दिल्ली : गर्भवती महिलाओं को टीकों में प्राथमिकता देने की सिफारिश

Mon, 07 Jun 2021 12:38 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 07 Jun 2021 12:38 PM IST
सार

  • दिल्ली के चिकित्सकों ने रिपोर्ट में कहा कि कोरोना वैक्सीन नियमित टीकाकरण में शामिल हो

विज्ञापन
Delhi: Recommendation to give priority to pregnant women in vaccines
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

गर्भवती महिलाओं में कोरोना की वजह से बढ़ती मौतों को देखते हुए एक नई रिपोर्ट में उन्हे टीकों में प्राथमिकता देने की सिफारिश की गई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक मातृ मृत्युदर और पांच साल से कम उम्र के बच्चों की मृत्युदर पहले से ही ज्यादा है। कोविड 19 की वजह से यह और बढ़ सकती है। 

विज्ञापन


दिल्ली के वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज सफजरजंग अस्पताल के डॉक्टरों की टीम की इस रिपोर्ट के अनुसार गर्भवती महिलाओं के नियमित टीकाकरण में कोरोना वैक्सीन को भी शामिल किया जाना चाहिए। 
विज्ञापन


इस टीम की प्रमुख डॉ. यामिनी के अनुसार खासतौर पर गर्भवती महिलाओं के लिए ज्यादा खतरे वाले भारत जैसे देशों में तो यह कदम अनिवार्य रूप से उठाना चाहिए। अभी अधिकतर जगह टीका लगवाना इन महिलाओं की मर्जी पर ही छोड़ दिया गया है जबकि गर्भवती महिलाओं में टीकाकरण का फायदा मां के साथ गर्भस्थ शिशु को भी मिलने के साक्ष्य मिले हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले दी थी चेतावनी
कई संगठनों ने गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण में शामिल करने की सिफारिश की थी। दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी देकर गर्भवती और शिशु स्तनपान करवा रही महिलाओं की टीकाकरण में प्राथमिकता देने की मांग की थी।  


70 प्रतिशत ज्यादा मौत का खतरा
रिपोर्ट के अनुसार गर्भवती महिलाओं में कोविड 19 से मौत की आशंका 70 फीसदी अधिक है। टीकाकरण से  मां कोरोना से सुरक्षित होगी वहीं बच्चे में भी एंटीबॉडी मिलने की पुष्टि कई मामलों में हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed