{"_id":"60dc91562cd68771c344dd40","slug":"delhi-receives-approx-70-fire-calls-everyday-during-summer-says-fire-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: राजधानी में रोज औसतन 70 जगह लगती है आग, गर्मी के मौसम में बढ़ जाती हैं घटनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: राजधानी में रोज औसतन 70 जगह लगती है आग, गर्मी के मौसम में बढ़ जाती हैं घटनाएं
Wed, 30 Jun 2021 09:14 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 30 Jun 2021 09:14 PM IST
सार
दिल्ली में मंगलवार को 90 और सोमवार को 95 जगह हुए आग लगने के हादसे। एक से 29 जून तक दमकल को मिलीं 2038 कॉल। दमकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हर साल गर्मियों में आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं।
विज्ञापन
आग (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लगातार पड़ रही गर्मी के कारण राजधानी में आग लगने की घटनाओं में अचानक इजाफा हो गया है। दमकल विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, हर दिन आग लगने की औसतन 70 कॉल आती हैं। मंगलवार और सोमवार को तो इनकी संख्या 90 और 95 थी।
सोमवार को एम्स व सफदरजंग अस्पताल में आग लग गई। मंगलवार सुबह पहले कीर्ति नगर और शाम को तुगलकाबाद में आग लग गई। देर रात फर्श बाजार में लगी आग में चार लोगों को जान गंवानी पड़ी। बुधवार सुबह नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में आग लग गई।
दमकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हर साल गर्मियों में आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। सर्दियों में आग लगने की कॉल रोज औसतन 30 से 35 के बीच रहती हैं। गर्मियों में यह आंकड़ा 70 से 80 के बीच पहुंच जाता है। जून माह के 29 दिन में अब तक कुल 2038 फायर कॉल हुईं। इनमें दो बार तो एम्स में ही आग लगी।
विज्ञापन
माहवार आंकड़े देखें तो जनवरी में 1851, फरवरी में 1700, मार्च में 2583, अप्रैल में 3240, मई में 2174 और 29 जून तक 2038 फायर कॉल आई थीं। इस महीने 21 जून को 55, 22 को 83, 23 को 82, 24 को 76, 25 को 74, 26 को 72, 27 को 67, 28 को 95 और 29 जून को 90 कॉल्स आईं।