{"_id":"61905ce580bd1821c24c6e8d","slug":"delhi-property-dealer-his-father-and-brother-thrashed-with-rods-in-roadrage-one-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: रोडरेज में प्रॉपर्टी डीलर, उसके पिता और भाई की रॉड से पिटाई, एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: रोडरेज में प्रॉपर्टी डीलर, उसके पिता और भाई की रॉड से पिटाई, एक आरोपी गिरफ्तार
Sun, 14 Nov 2021 06:19 AM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sun, 14 Nov 2021 06:19 AM IST
सार
पुलिस को दिए बयान में धीरज ने बताया कि वह सपरिवार अशोका निकेतन में रहता है। गुरुवार शाम करीब साढ़े सात बजे वह कार से घर की ओर आ रहा था। अशोका निकेतन की लाल बत्ती पर उसका एक जानकार साहिल अरोड़ा भी कार से आ रहा था। साहिल कार के भीतर से ही उसे गाली देने लगा और ठीक से गाड़ी चलाने की नसीहत देने लगा।
विज्ञापन
गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आनंद विहार इलाके में रोडरेज में हमलावरों ने प्रॉपर्टी डीलर, उसके दिव्यांग पिता और भाई की रॉड से पिटाई कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। घायल पिता-पुत्रों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पीड़ित के बयान पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का प्रयास, मारपीट और जबरन रास्ता रोकने का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस मामले पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
घायल प्रॉपर्टी डीलर की पहचान धीरज साहनी, पिता राजेंद्र साहनी और भाई पुनीत साहनी के रूप में हुई है। पुलिस को दिए बयान में धीरज ने बताया कि वह सपरिवार अशोका निकेतन में रहता है। गुरुवार शाम करीब साढ़े सात बजे वह कार से घर की ओर आ रहा था। अशोका निकेतन की लाल बत्ती पर उसका एक जानकार साहिल अरोड़ा भी कार से आ रहा था। साहिल कार के भीतर से ही उसे गाली देने लगा और ठीक से गाड़ी चलाने की नसीहत देने लगा। उसकी बातों को अनदेखा कर वह घर की ओर जाने लगा। इसी दौरान साहिल उसकी कार को ओवरटेक कर अपनी कार आगे लगा दी और मारपीट करने लगा।
विज्ञापन
धीरज ने बताया कि इसी दौरान उसके पिता और भाई आ गए। उधर साहिल ने फोन कर अपने चार-पांच दोस्तों को मौके पर बुला लिया। वहां पहुंचे साहिल के दोस्तों ने रॉड से राजेंद्र साहनी के सिर पर हमला कर दिया और दोनों भाईयों के साथ मारपीट करने लगे। घायल धीरज ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों पिता पुत्रों का मेडिकल करवाने के बाद उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने एक आरोपी आशीष अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मुख्य आरोपी साहिल सहित अन्य की तलाश कर रही है।