{"_id":"63dda63b5336b4353946c78d","slug":"delhi-political-ruckus-after-the-municipal-budget-passed-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : नगर निगम का बजट पास होने पर मचा राजनीतिक बवाल, आप ने भाजपा का बरसाये 'तीर'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : नगर निगम का बजट पास होने पर मचा राजनीतिक बवाल, आप ने भाजपा का बरसाये 'तीर'
Sat, 04 Feb 2023 05:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 04 Feb 2023 05:57 AM IST
सार
इस मामले में आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोपों की झड़ी लगाई है। आप के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा ने दिल्लीवालों की पीठ पर छुरा घोंपने का कार्य किया है।
विज्ञापन
सिविक सेंटर, दिल्ली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एमसीडी के अधिकारियों की ओर से बजट पास करने पर राजनीतिक बवाल मच गया है। इस मामले में आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोपों की झड़ी लगाई है।
विज्ञापन
शुक्रवार को आप के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा ने दिल्लीवालों की पीठ पर छुरा घोंपने का कार्य किया है। आप की सरकार बनने से पहले ही भाजपा ने अधिकारियों से एमसीडी का बजट पास करा दिया। भाजपा की केंद्र सरकार का षड्यंत्र था कि एमसीडी में हंगामा करके आप की सरकार मत बनने दो और चुपके से एमसीडी का बजट पास कर दो।
विज्ञापन
पार्टी मुख्यालय में मीडिया से सौरभ ने कहा कि एमसीडी में चुनी हुई सरकार का काम बजट बनाकर वादे को पूरा करना है, लेकिन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनकी गारंटी पूरी करने से रोकने के लिए भाजपा ने धोखे से बजट पास करवा दिया। उन्होंने सवाल किया कि भाजपा की केंद्र सरकार के इशारे पर अधिकारियों की ओर से बजट तैयार करने पर आम आदमी पार्टी कैसे वादे पूरा करेगी। यह बहुत बड़ा धोखा है। दिल्ली के लोग वर्षों से सत्ता परिवर्तन का इंतजार कर रहे थे। बड़ी मुश्किल से कई बहाने और टालमटोल करने के बाद भाजपा की केंद्र सरकार ने एमसीडी के चुनाव करवाए।
विज्ञापन
दिल्ली वालों ने साफ तौर पर आम आदमी पार्टी को बहुमत दिया, लेकिन आप को सरकार बनाने से रोका जा रहा है। इसके अलावा आप को घोषणा पत्र के वादे पूरा करने से रोका जा रहा है।
मेयर की अध्यक्षता में अंतिम स्वरूप प्रदान किया जाएगा
दिल्ली नगर निगम ने शुक्रवार शाम को बताया कि मेयर चुनाव छह फरवरी को होगा। इस दिन शांतिपूर्ण तरीके से मेयर का चुनाव होने के बाद 15 फरवरी से पहले सदन की बैठक बुलाई जाएगी। इसमें मेयर की अध्यक्षता में बजट को अंतिम स्वरूप प्रदान किया जाएगा। इससे पहले 24 जनवरी को सदन में आम आदमी पार्टी और भाजपा के पार्षदों के हंगामे की वजह से मेयर, डिप्टी मेयर और स्थायी समिति के छह सदस्यों का चुनाव नहीं हो पाया था।
अधिकारियों को बजट वापस लेना होगा : दिलीप पांडेय
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता दिलीप पांडे ने आरोप लगाया कि भाजपा ने चुनी हुई सरकार को बाईपास कर महापौर चुनाव से पहले जबरदस्ती बजट पास कराया है। उन्हें यह बजट वापस लेना होगा। भाजपा ने लोकतंत्र का मजाक उड़ाते हुए अधिकारियों से बजट पास करा दिया। भाजपा संवैधानिक जनादेश को दरकिनार कर अधिकारियों से बजट पास करवाकर सीधे दिल्ली की जनता के जनादेश को अपने राजनीतिक जूते की नोक पर रख रही है।
इतना ही नहीं, भाजपा देश में लोकतंत्र को समाप्त करने के लिए दिल्ली में छोटे स्तर पर एक प्रयोग कर रही है। इसमें सफल होने पर इसे अन्य राज्यों में दोहराएगी। भाजपा के गैरसंवैधानिक दृष्टिकोण और तानाशाही रवैये के परिणाम सामने आ रहे हैं। वह असल में लोकतंत्र की हत्या करना चाहती है। लोकतंत्र की लाश को गिद्ध नोच रहे हैं। भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों का मजाक उड़ा रही है।
भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या करने का जो दुस्साहस किया उसके लिए उन्हें देश और दिल्ली की जनता से माफी मांगी चाहिए। उन्होंने मांग की कि भाजपा और अधिकारी इस तरह का कोई भी गैरसंवैधानिक कदम ना उठाएं और चुनी हुई सरकार को अपना काम करने दें।