{"_id":"616476978ebc3e6264670d47","slug":"delhi-police-starts-investigation-after-youth-shot-dead-in-rohini","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: रोहिणी में युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: रोहिणी में युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
Mon, 11 Oct 2021 11:09 PM IST
अनुराग सक्सेना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 11 Oct 2021 11:09 PM IST
सार
मृतक दीपक का आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ पांच मामले दर्ज पाए गए हैं। हालांकि घटना के पीछे गैंग वार का एंगल नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
गोली मारी।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय राजधानी में रोहिणी इलाके के सेक्टर 15-16 मार्केट में सोमवार को एक व्यक्ति को गोली मार दी गई। व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। रोहिणी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
सोमवार को सेक्टर 15-16 रोहिणी मार्केट में सोमवार को दीपक नाम के व्यक्ति को गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक पर पहले से पांच मामले दर्ज थे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मृतक के आपराधिक इतिहास को देखते हुए इस एंगल से भी जांच कर रही है। हालांकि गैंगवार के एंगल का पता नहीं चल सका है। पुलिस फिलहाल जांच कर रही है।
विज्ञापन