{"_id":"5f1717148ebc3e9fb825de98","slug":"delhi-police-started-arresting-absconding-criminals-who-release-on-bail","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : जमानत पर रिहा होकर फरार होने वाले अपराधियों की धर-पकड़ शुरू, एक महिला को आठ साल बाद पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : जमानत पर रिहा होकर फरार होने वाले अपराधियों की धर-पकड़ शुरू, एक महिला को आठ साल बाद पकड़ा
Tue, 21 Jul 2020 10:16 PM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 21 Jul 2020 10:16 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
पुलिस ने जमानत पर रिहा आरोपियों का डेटा तैयार कर उनकी तलाश शुुरू कर दी है। नई दिल्ली जिले की पुलिस ने ऐसे ही 35 आरोपियों की जानकारी जुटाई है जो जमानत पर आने के बाद से फरार हैं।
विज्ञापन
विशेष पुलिस टीम ने डकैती के एक मामले में 8 साल से फरार महिला अपराधी आरती को गिरफ्तार किया है। आरोपी नबी करीम की रहने वाली है। वह 2012 में डकैती के एक मामले में जमानत पर आने के बाद से फरार हो गई थी।
विज्ञापन
वहीं, दक्षिण-पूर्वी जिले की बदरपुर पुलिस ने 1 जनवरी 2017 में जामिया नगर इलाके में एक चोरी के मामले में जाकिर नगर निवासी आमिर को गिरफ्तार किया था। आरोपी आमिर जमानत पर आने के बाद से फरार चल रहा था। सोमवार को बदरपुर इलाके से उसे पकड़ लिया गया।
विज्ञापन