फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi police special cell revealed how deep sidhu was arrested from karnal last night know all about it

26 जनवरी की हिंसा का आरोपी दीप सिद्धू देर रात कैसे चढ़ा पुलिस के हत्थे, स्पेशल सेल ने खोला राज

Tue, 09 Feb 2021 02:31 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 09 Feb 2021 02:31 PM IST
विज्ञापन
Delhi police special cell revealed how deep sidhu was arrested from karnal last night know all about it
दीप सिद्धू गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दीप सिद्धू की गिरफ्तारी मामले में बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि उसे कैसे कल रात करीब 10.30 बजे करनाल से गिरफ्तार किया गया। इस वक्त दीप सिद्धू स्पेशल सेल के दफ्तर में मौजूद है और वहां उससे क्राइम ब्रांच और स्पेशल सेल दोनों ही पूछताछ कर रहे हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि दीप सिद्धू को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है। अब उसे क्राइम ब्रांच को सौंपा जाएगा क्योंकि पूरे मामले की जांच इसी एजेंसी द्वारा की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दीप सिद्धू की आज कोर्ट में पेशी होगी। इससे पहले क्राइम ब्रांच दीप सिद्धू से हिंसा वाले दिन के बारे में और अन्य फरार आरोपियों के बारे में पूछताछ करेगी।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस के अधिकारी संजीव यादव ने बताया कि कल रात करीब 10.30 बजे दीप सिद्धू को करनाल से गिरफ्तार किया गया। वह पुलिस के रडार पर कई दिन से था। कल जब वह अकेले एक रास्ते पर खड़ा था और कहीं जाने के लिए कार का इंतजार कर रहा था तभी पुलिस की स्पेशल सेल ने उसे दबोच लिया।

ऐसे हुआ गिरफ्तार, पुलिस को गुमराह करने की कर रहा कोशिश

जानकारी तो ये भी मिल रही है कि शुरुआती पूछताछ में दीप सिद्धू ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। जब पुलिस ने उससे पूछा कि वह क्यों 25 जनवरी की रात को भीड़ को भड़का और खालिस्तान के एजेंडे पर उकसा रहा था तो इस पर उसने कहा कि वह भीड़ को एकजुट कर रहा था। उसने कहा वह भड़का नहीं रहा था।

26 जनवरी के बाद से था फरार
26 जनवरी के बाद से दीप सिद्धू फरार था। सिद्धू फरार था तो लेकिन फेसबुक पर अपनी बेगुनाही का झंडा लगातार बुलंद किए था। सूत्रों का कहना है कि दीप की एक महिला मित्र और कुछ दोस्त विदेश में बैठकर उसका सोशल मीडिया अकाउंट हैंडल कर रहे हैं। अब दीप की इस महिला मित्र ने भी उसे बेगुनाह बताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed