फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Police Special Cell arrested SulliDeals app creator and mastermind from Indore  

Sulli Deals App Creator Arrested: इंदौर से मास्टरमाइंड गिरफ्तार, बीसीए का छात्र है 25 साल का ओंकारेश्वर ठाकुर

Sun, 09 Jan 2022 09:57 AM IST
सुशील कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Sun, 09 Jan 2022 09:57 AM IST
सार

बुल्ली बाई एप मामले में ताबड़तोड़ गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने सुल्ली डील्स एप के निर्माता और मास्टरमाइंड ओंकारेश्वर ठाकुर को इंदौर से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Delhi Police Special Cell arrested SulliDeals app creator and mastermind from Indore  
सुल्ली डील्स एप के निर्माता और मास्टरमाइंड इंदौर से गिरफ्तार - फोटो : ट्विटर एएनआई

विस्तार

बुल्ली बाई एप मामले में ताबड़तोड़ गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने सुल्ली डील्स एप के निर्माता और मास्टरमाइंड ओंकारेश्वर ठाकुर को इंदौर से गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी आईएफएसओ केपीएस मल्होत्रा ने बताया कि वह समुदाय विशेष की महिलाओं को ट्रोल करने के लिए बनाए गए ट्विटर पर ट्रेड-ग्रुप का सदस्य था।

विज्ञापन


डीसीपी आईएफएसओ ने बताया कि 'बुली बाई' एप के मास्टरमाइंड नीरज बिश्नोई से पूछताछ के दौरान, हमें ऐसे सबूत मिले जिनसे हमें ओंकारेश्वर ठाकुर को गिरफ्तार करने में मदद मिली। ओंकारेश्वर से पूछताछ की जा रही है साथ ही उनके लैपटॉप की फोरेंसिक जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


महिलाओं को बदनाम करने के लिए रची साजिश
पुलिस ने आरोपी को मध्य प्रदेश के न्यूयॉर्क सिटी टाउनशिप इंदौर से गिरफ्तार किया है। उसका जन्म 17 जनवरी 1996 को हुआ था। उन्होंने आईपीएस अकादमी इंदौर से बीसीए किया है। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि वह ट्विटर पर एक ट्रेड-ग्रुप का सदस्य था और समुदाय विशेष की महिलाओं को बदनाम करने और ट्रोल करने के लिए साजिश रची थी।

उसने गिटहब पर एक कोड विकसित किया था। गिटहब की पहुंच समूह के सभी सदस्यों के पास थी। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एप को शेयर किया था। समूह के सदस्यों द्वारा महिलाओं की तस्वीरें अपलोड की गईं।

बुल्ली बाई का भी मास्टरमाइंड गिरफ्तार
इससे पहले दिल्ली पुलिस ने बुल्ली बाई एप के निर्माता व मास्टरमाइंड नीरज बिश्वनोई को भी असम से गिरफ्तार कर लिया। उसे सात दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। उसने पुलिस कस्टडी में दो बार खुदकुशी करने की कोशिश की है। 


पुलिस को पकड़ने की दी थी चुनौती
डीसीपी केपीएस मल्होत्रा ने बताया कि आरोपी 15 वर्ष की उम्र से ही हैकिंग कर रहा है। वह भारत समेत पाकिस्तान के स्कूल व विश्वविद्यालयों की साइटों से छेड़छाड़ व हैकिंग करता रहा है। स्कूलों से संबंधित वेबसाइटों को हैक करने के उसके दावों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि वह जापानी के एनिमेशन गेम के किरदार गीयू (जीआईवाईयू) से काफी प्रभावित था। वह गीयू के नाम से ही ट्विटर हैंडल बनाता था। इसके जरिए ही उसने देश की पुलिस को खुद को पकड़ने की चुनौती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed