{"_id":"611168e58ebc3efcd32cd953","slug":"delhi-police-says-ashwini-upadhyay-and-others-involved-in-yesterday-incident-to-be-arrested","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नारेबाजी मामला: पुलिस के रडार पर वकील अश्विनी उपाध्याय समेत पांच लोग, गिरफ्तारी की लटकी तलवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारेबाजी मामला: पुलिस के रडार पर वकील अश्विनी उपाध्याय समेत पांच लोग, गिरफ्तारी की लटकी तलवार
Tue, 10 Aug 2021 08:55 AM IST
शाहरुख खान
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 10 Aug 2021 08:55 AM IST
सार
जंतर-मंतर पर धर्म विशेष के खिलाफ नारेबाजी के मामले में पूर्व भाजपा प्रवक्ता व सुप्रीम कोर्ट के वकील अश्विनी उपाध्याय की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सोमवार को दिल्ली पुलिस ने एक बयान जारी किया है। इसमें कहा गया है कि रविवार की घटना में शामिल अश्विनी उपाध्याय और अन्य को गिरफ्तार किया जाएगा
विज्ञापन
अश्विनी उपाध्याय
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर 8 अगस्त को आयोजित एक कार्यक्रम में धर्म विशेष के खिलाफ नारेबाजी का मामला गंभीर हो गया है। दिल्ली पुलिस धर्म विशेष के खिलाफ नारेबाजी करने वालों की तलाश कर रही है, वहीं कार्यक्रम के आयोजक पूर्व भाजपा प्रवक्ता व सुप्रीम कोर्ट के वकील अश्विनी उपाध्याय की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस मामले में दिल्ली पुलिस अश्विनी उपाध्याय को गिरफ्तार कर सकती है।
सोमवार को दिल्ली पुलिस ने एक बयान जारी किया है। इसमें कहा गया है कि रविवार की घटना में शामिल अश्विनी उपाध्याय और अन्य को गिरफ्तार किया जाएगा। दिल्ली पुलिस कानून के मुताबिक, मामले की जांच कर रही है और किसी भी तरह की सांप्रदायिक विद्वेष को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दिल्ली पुलिस के मुताबिक इस आयोजन की इजाजत नहीं थी।
थाने पहुंचे अश्विनी उपाध्याय
सूत्रों के अनुसार, कार्यक्रम के आयोजक पूर्व भाजपा प्रवक्ता व सुप्रीम कोर्ट के वकील अश्विनी उपाध्याय बीती रात कनॉट प्लेस पुलिस थाने पहुंचे। इस दौरान उपाध्याय ने कहा कि वीडियो की जांच होनी चाहिए। उपाध्याय ने बताया कि उन्होंने खुद दिल्ली पुलिस को शिकायत देकर इस मामले की जांच करने के लिए कहा है। उनको नहीं पता है कि नारेबाजी करने वाले कौन लोग हैं और यह कहां से आए।
मंगलवार को दिल्ली पुलिस अश्विनी उपाध्याय, प्रीत, क्रांति समेत कुल चार लोगों से पूछताछ कर रही है। वहीं क्राइम ब्रांच की टीम दीपक सिंह नाम के शख्स से पूछताछ कर रही है। हालांकि पुलिस को अभी पिंकी चौधरी की तलाश है, पिंकी ही नारे लगा रहा था।

Ashwani Upadhyay and others involved in yesterday’s incident to be arrested. Delhi Police is handling the matter as per law and any communal disharmony will not be tolerated: Delhi Police pic.twitter.com/Hsydk30MaN
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 9, 2021
थाने पहुंचे अश्विनी उपाध्याय
सूत्रों के अनुसार, कार्यक्रम के आयोजक पूर्व भाजपा प्रवक्ता व सुप्रीम कोर्ट के वकील अश्विनी उपाध्याय बीती रात कनॉट प्लेस पुलिस थाने पहुंचे। इस दौरान उपाध्याय ने कहा कि वीडियो की जांच होनी चाहिए। उपाध्याय ने बताया कि उन्होंने खुद दिल्ली पुलिस को शिकायत देकर इस मामले की जांच करने के लिए कहा है। उनको नहीं पता है कि नारेबाजी करने वाले कौन लोग हैं और यह कहां से आए।
मंगलवार को दिल्ली पुलिस अश्विनी उपाध्याय, प्रीत, क्रांति समेत कुल चार लोगों से पूछताछ कर रही है। वहीं क्राइम ब्रांच की टीम दीपक सिंह नाम के शख्स से पूछताछ कर रही है। हालांकि पुलिस को अभी पिंकी चौधरी की तलाश है, पिंकी ही नारे लगा रहा था।
उधर मामले पर भारत छोड़ो आंदोलन कार्यक्रम की मीडिया प्रभारी शिप्रा श्रीवास्तव ने बताया कि पूर्व भाजपा प्रवक्ता व सुप्रीम कोर्ट के वकील अश्विनी उपाध्याय के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में अंग्रेजी कानूनों का विरोध कर उनको समाप्त करने के लिए कहा गया।
वहीं अश्विनी उपाध्याय ने भी नारेबाजी करने वाली बात से इंकार किया है। उनका कहना है कि उनके कार्यक्रम में किसी ने भी नारेबाजी नहीं की। उपाध्याय ने बताया कि उन्होंने खुद दिल्ली पुलिस को शिकायत देकर इस मामले की जांच करने के लिए कहा है। उपाध्याय ने कहा कि उनको नहीं पता है कि नारेबाजी करने वाले कौन लोग हैं और यह कहां से आए।
उन्होंने कहा कि जब तक वह कार्यक्रम में रहे तब तक उन्होंने किसी को ऐसी नारेबाजी करते हुए नहीं देखा। इसकी जांच जरूर करना चाहिए। यदि वीडियो फर्जी है तो उनके भारत छोड़ो आंदोलन के खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा है।