फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Police's alertness revealed through live location

Delhi Police: खामियां उजागर होने के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस- डीसीपी प्रणव तायल ने दिया जांच का भरोसा

Thu, 29 Jun 2023 03:53 PM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 29 Jun 2023 03:53 PM IST
सार

राजधानी के कुछ थानेदार की लापरवाही सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस ने इस पर तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है।  डीसीपी ने सभी की लाइव लोकेशन देखी और जहां कमियां नजर आईं उसे जल्द से जल्द दूर करने के लिए कहा है।

विज्ञापन
Delhi Police's alertness revealed through live location
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

प्रगति मैदान टनल में दिनदहाड़े लूट की घटना के बाद दिल्ली का सियासी माहौल इन दिनों गरमाया हुआ है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार हमला बोल रहे हैं। वहीं, उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त समेत सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को खास कर रात के समय गश्त पर उतरने के आदेश दिए है। ऐसे में भी दिल्ली के कुछ थानेदार लापरवाही बरतने का मामला सामने आ रहा है। नई दिल्ली जिला डीसीपी प्रणव तायल ने इस मामले में बुधवार को जांच कराई। 

विज्ञापन


डीसीपी ने मांगी लोकेशन तो खुली पोल
नई दिल्ली जिले के डीसीपी प्रवण तायल ने मंगलवार शाम छह बजे नई दिल्ली जिले के सभी थानाध्यक्षों की लाइव लोकेशन मांगी। डीसीपी ने सभी की लाइव लोकेशन देखी तो कनॉट प्लेस थानाध्यक्ष उपेंद्र को छोड़कर सभी गश्त कर रहे थे। इस पर डीसीपी ने उनसे कहा कि वह गश्त क्यों नहीं कर रहे हैं तो इंस्पेक्टर उपेंद्र ने कहा कि वह पास स्थित हनुमान मंदिर में हैं। बाद में डीसीपी को पता लगा कि वह थाने में ही है। लोकेशन को लेकर बुधवार को जांच कराई गई। उन्होंने हनुमान मंदिर में लगे कैमरों की सीसीटीवी फुटेज निकलवाई। उससे पता लगा कि थानाध्यक्ष मंदिर में मौजूद थे।
विज्ञापन


इसके बाद डीसीपी ने उन्हें इलाके में गश्त करने के आदेश दिए। हनुमान मंदिर व थाने पास में ही हैं। ऐसे में लोकेशन थाने की ही आती है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि उस समय थानाध्यक्ष उपेंद्र थाने में ही मौजूद थे। डीसीपी की ओर से लाइव लोकेशन मांगना और थानाध्यक्ष के मंदिर में होने की बात कहना बुधवार को दिल्ली पुलिस मुख्यालय व महकमे में चर्चा का विषय बना हुआ था। लोकेशन को लेकर बुधवार को जांच कराई गई। उन्होंने हनुमान मंदिर में लगे कैमरों की सीसीटीवी फुटेज निकलवाई। उससे पता लगा कि थानाध्यक्ष मंदिर में मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष से लाइव लोकेशन मांगी थी- डीसीपी
डीसीपी प्रवण तायल ने बताया कि उन्होंने कनॉट प्लेस थानाध्यक्ष से लाइव लोकेशन मांगी थी। थानाध्यक्ष ने कहा था कि वह मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था को देख रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह अपराध को रोकने के लिए गश्त पर जोर देंगे। 

थानाध्यक्ष सो रहे थे और डीसीपी गश्त करते हुए थाने पहुंचे
सनलाइट कॉलोनी थानाध्यक्ष की भी बड़ी लापरवाही सामने आई है। दक्षिण-पूर्व जिले के डीसीपी-एक हर्ष इंदौरा गश्त करते हुए सनलाइट कॉलोनी थाने पहुंच गए। उस समय थानाध्यक्ष विजय सनवाल अपने रेस्ट रूम में सो रहे थे। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार डीसीपी मंगलवार रात को जनरल गश्त पर थे। गश्त करते हुए वह 11.10 बजे सनलाइट कॉलोनी थाने पहुंचे। वहां उन्होंने पाया कि थानाध्यक्ष विजय सनवाल सो रहे थे। ऐसा कर उन्होंने पुलिस मुख्यालय के दिशानिर्देशों का उल्लंघन किया है। डीसीपी ने थाने में जाकर जब थानाध्यक्ष को रेस्टरूम से बाहर बुलाया तो थानाध्यक्ष ने बाहर आने में 10 मिनट लगा दिए। वह गश्त नहीं करने के कारण नहीं बता सके।

सनलाइट कॉलोनी की ओर से उपरोक्त कृत्य बहुत ही संवेदनहीन, गैर-पेशेवर और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जारी निर्देशों का घोर उल्लंघन था। डीसीपी-एक ने ये जानकारी जिले के सीनियर पुलिस अधिकारियों को दी। इसके बाद सनलाइट कॉलोनी थानाध्यक्ष विजय सनवाल को लाइन हाजिर कर दिया गया और उन्हें डीसीपी कार्यालय में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया।


ऑपरेटर ने वायरलेस सेट को बंद कर लिया था...
सनलाइट कॉलोनी थाने के सूत्रों का कहना है कि एसएचओ के ऑपरेटर सोनल ताशी ने वायरलेस सेट बंद कर लिया था। डीसीपी हर्ष इंदौरा की ओर से तीन बार मैसेज दिया गया था। सेट बंद होने से थानाध्यक्ष को डीसीपी के आने का मैसेज नहीं पहुंच पाया। ये भी कहा जा रहा है कि थानाध्यक्ष इलाके में गश्त करके थाने गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed