ट्विटर की बढ़ीं मुश्किलें: अब पोक्सो और आईटी एक्ट के तहत दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया केस
एनसीपीसीआर ने पहले भी अश्लील सामग्री परोसने को लेकर शिकायत की थी। एनसीपीसीआर ने अपनी हालिया जांच के निष्कर्षों के आधार पर ट्विटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को कहा था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नए आईटी नियमों को लेकर भारत सरकार के साथ जारी गतिरोध के बीच माइक्रोब्लॉलिंग साइट ट्विटर के साथ विवाद थमता नहीं दिख रहा है। बच्चों को लेकर अश्लील सामग्री परोसने को लेकर ट्विटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने आईटी, यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) और आईटी अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। दिल्ली पुलिस जल्द ही ट्विटर को नोटिस भेजकर जवाब मांगेगी।
दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार राष्ट्रीय बाल संरक्षण अधिकार आयोग (एनसीपीसीआर) की शिकायत पर ट्विटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आयोग ने 29 मई को एक पत्र भेजकर दिल्ली पुलिस की साइबर सेल के डीसीपी अन्येश रॉय से पूछा था कि सोशल मीडिया पर अश्लील सामग्री परोसने पर ट्विटर के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की गई।
एनसीपीसीआर ने पहले भी अश्लील सामग्री परोसने को लेकर शिकायत की थी। एनसीपीसीआर ने अपनी हालिया जांच के निष्कर्षों के आधार पर ट्विटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को कहा था। आयोग ने पाया था कि बाल यौन शोषण सामग्री (सीएसएएम) मंच पर आसानी से उपलब्ध थी।
दिल्ली पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी चिन्मय बिस्वाल का कहना है कि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग से विभिन्न खातों और लिंक के रूप में ट्विटर पर बाल यौन शोषण और बाल अश्लील सामग्री की उपलब्धता के संबंध में प्राप्त शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि साइबर सेल ने आईपीसी, आईटी एक्ट और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
दिल्ली पुलिस ने कहा कि शिकायत ट्विटर इंक और ट्विटर कम्युनिकेशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ की है। एनसीपीसीआर ने अपने 29 मई के पुलिस को भेजे पत्र में डीप एंड डार्क वेब के लिए टूलकिट भी ट्विटर पर उपलब्ध था। यह बच्चों सहित सभी को सीएसएएम प्राप्त करने की सुविधा देता है।
आयोग ने 29 जून 2021 को दिल्ली पुलिस के साइबर क्राइम डिपार्टमेंट के डीसीपी को पेश होने का आदेश दिया है। इसके साथ ही ट्विटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को कहा था । आयोग ने दिल्ली पुलिस के डीसीपी अन्येश रॉय से पूछा है कि पिछले महीने 29 मई 2021 को पत्र लिखने के बाद भी ट्विटर के खिलाफ कोई एक्शन क्यों नहीं लिया।
आयोग ट्विटर से कर चुका है संपर्क
इससे पहले आयोग अश्लील सामग्री परोसने को लेकर ट्विटर से संपर्क कर चुका है। आयोग ने संपर्क कर चेतावनी दी कि ऐसे मामलों को लेकर पुलिस को जानकारी देनी होगी। इस पर ट्विटर ने कहा था कि ये सभी ट्विटर इंक के दायरे में आते हैं जो अमेरिका में है। इसको लेकर आयोग ने दिल्ली पुलिस को शिकायत दी है। दिल्ली पुलिस जल्द ही ट्विटर को नोटिस भेजकर जवाब मांगेगी। पूछताछ के लिए ट्विटर के अधिकारियों को बुलाया जा सकता है।