{"_id":"629ee6369631a52a6c4a426e","slug":"delhi-police-questioned-gangster-lawrence-bishnoi-in-connection-with-the-threat-letter-to-actor-salman-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: सलमान खान को धमकी के मामले में लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ, गैंगस्टर ने जानकारी होने से किया इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: सलमान खान को धमकी के मामले में लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ, गैंगस्टर ने जानकारी होने से किया इनकार
Tue, 07 Jun 2022 11:32 AM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 07 Jun 2022 11:32 AM IST
सार
बीते दिनों सलमान खान को एक धमकी भरी चिट्ठी भेजी गई थी। इस संबंध में दिल्ली पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ की। बिश्नोई ने इसमें अपनी संलिप्तता से इनकार किया है।
विज्ञापन
लॉरेंस बिश्नोई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को मिली धमकी वाली चिट्ठी के संबंध में दिल्ली पुलिस ने जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ की है। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक बिश्नोई का कहना है कि इस मामले में उसकी कोई संलिप्तता नहीं है। उसे यह भी जानकारी नहीं है कि ये चिट्ठी किसने भेजी है।
विज्ञापन
मालूम हो कि सलमान खान के पिता सलीम खान को एक धमकी भरा पत्र मिला था, जिसमें अभिनेता का हाल सिंगर सिद्धू मूसेवाला जैसे कर देने की धमकी दी गई थी। सलीम खान जब टहलने गए थे तब उन्हें सुबह आठ बजे यह खत मिला था। खत उसी बेंच पर रखा हुआ था, जहां वह टहलने के बाद बैठा करते हैं।
विज्ञापन
इस खत में सलमान खान का हाल सिंगर सिद्धू मूसेवाला जैसा कर देने की बात लिखी थी। इतना ही नहीं, इस खत में G B L B भी लिखा हुआ था। ऐसे में पुलिस लगातार यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस लेटर का कनेक्शन गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई से है। इस घटना के बाद से ही पुलिस ने अभिनेता के घर 'गैलेक्सी अपार्टमेंट' की सुरक्षा को भी बढ़ा दिया है।
विज्ञापन